बांसाहेडाकला में संपन्न हुआ जन समस्या निवारण सह खंड स्तरीय लोक कल्याण शिविर

( गुना )

62 समस्‍याओं का मौके पर हुआ निराकरण

कलेक्‍टर श्री कुमार पुरूषोत्‍तम के निर्देशानुसार एवं अनुविभागीय अधिकारी चांचौड़ा श्री वीरेन्द्र सिंह बघेल की पहल‌पर ग्राम पंचायत बांसाहेडा कला में जन समस्या निवारण सह खंड स्तरीय लोक कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुम्भराज तहसील के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों बासांहेडा सेक्टर की ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों की समस्या निवारण हेतु ब्लॉक स्तर के विभिन्न विभागों के विभाग प्रमुख एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
आयोजित शिविर में राजस्व, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्वास्थ्य, शिक्षा, पुलिस, ग्रामीण विकास जनपद पंचायत, कृषि, उद्यानिकी, विद्युत, महिला एवं बाल विकास, पशु चिकित्सा, ग्रामीण यांत्रिकी, आदिम जाति कल्याण विभाग आदि से संबंधित प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं के 158 के लगभग आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें से 62 का मौके पर ही निराकरण किया गया।
आवेदनों में विद्युत बिल समस्या, पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, निर्माण, बीपीएल सूची में नाम जोड़े जाने, फोती नामांतरण, बंटवारे, फसल बीमा, नवीन हेण्डपंप लगवा जाने एवं खराब को सुधारने आदि की समस्या को अनुविभागीय अधिकारी चांचौड़ा श्री बघेल द्वारा सुना गया एवं निराकरण हेतु संबंधित विभाग से निराकरण योग्य आवेदनों का तत्काल निराकरण करवाया गया। तत्काल निराकरण योग नहीं होने वाली समस्याओं को संबंधित विभाग को प्रेषित कर एक सप्ताह में निराकरण किये जाने के निर्देश दिए गए। साथ ही शिविर में जगदीश पुत्र धर्मा बंजारा निवासी खेडीकला को जाति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
शिविर में बड़ी संख्या में बांसाहेडा क्षेत्र के ग्रामीण उपस्थित रह। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के विभाग प्रमुख तहसीलदार श्री मोहित जैन, सीईओ श्री हरिनारायण शर्मा एवं अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं बांसाहेडा सेक्टर के सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, उपयंत्री, सरपंच आदि तथा विधायक प्रतिनिधि श्री पिंटू बना, अनार सिंह जनपद सदस्य प्रतिनिधि, रतनसिंह पूर्व सरपंच, अजय सिंह, रामविलास, गजराज सिंह, भगवान सिंह, देवेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे। शिविर की सम्पूर्ण व्यवस्था सरपंच श्रीमती पानाबाई, सचिव चित्रभान सिंह राजपूत एवं भूरसिंह बना ग्राम पंचायत रोजगार द्वारा की गई।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें