बुनकर अधिकार संगठन जैदपुर ने जिला अधिकारी बाराबंकी को ज्ञापन सौंपा
बुनकर अधिकार संगठन जैदपुर ने जिला अधिकारी बाराबंकी को ज्ञापन सौंपा

बाराबंकी। बुनकर अधिकार संगठन जैदपुर ने आज बुनकरों की समस्याओं को लेकर एक सात सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को भेजा,साथ ही बुनकरो ने पूरी तरह काम धनदा बन्द रख्खा ओर अपने अपने घरो में शान्ति पूर्वक गमो गुस्से का इज़हार किया।
अध्यक्ष तफजजुल हुसैन अंसारी के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपने वाले मे हफीजुर्रहमान मेम्बर,नजमुल हसन अंसारी,मिनहाज अहम मौजूद रहे।
ज्ञापन मे कहा गया है कि बुनकरों का मात्र एक रोज़ी रोटी का साधन पुश्तैनी कारोबार कपड़ा बुनाई है।प्रदेश का पावरलूम लधुउद्योग एक घरेलू उद्योग है,जिससे प्रदेश के लाखो बुनकर परिवार अपनी अजीविका चलाते हैं।प्रदेश के बुनकरों का पावरलूम लघु उद्योग कृषि के बाद सबसे अधिक रोजगार के अवसर प्रदान करता है।बुनकरो की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर होने के कारण उत्तर प्रदेश का पावरलूम लधु उद्योग देश के अन्य प्रांतो के मुक़ाबले काफी पीछे छूट रहा था ओर विधुत विभाग के भ्रष्टाचार के चलते पावरलूम बुनकरों का शोषण एवं उत्पीड़न भी हो रहा था।जिसको रोकने ओर बुनकरो के विकास के लिए किसानों की तरह फ्लैट रेट पर बिजली आपूर्ति किये जाने का शासनादेश 4 जून 2006 को उस समय की प्रदेश सरकार ने जारी किया था
उसी के अनुसार बाराबंकी का पावरलूम बुनकर शहरी क्षेत्र 154 रूपये ओर ग्रामीण क्षेत्र 86 रूपये प्रति माह विधुत बिलो का भुगतान करता चला आरहा है।जिसे जारी रख्खा जाऐ।
नहीं तो 4/12/ 2019 को प्रदेश सरकार के एलान अनुसार बुनकरों से विधुत बिल मीटर रीडिंग से भुगतान की बात की गई है, इससे पावरलूम बुनकरों पर भारी आर्थिक बोझ बढेगा ओर वह ज़बरदस्त करजे़ मे डूब कर आत्महत्या और पलायन कर ने पर मजबूर होगा क्योंकि जो बुनकर रात व दिन पूरे परिवार के साथ मेहनत करने के बाद 150-200 रूपये कमा पाता है वह महीने में 4-5 हजार रूपए विधुत बिलो का भुगतान कैसे करपाये गा।
बुनकर अधिकार संगठन जैदपुर मांग करता है कि बुनकरो की सब्सिडी जारी रख्खी जाए,सरकारी खजाने से विधुत विभाग द्वारा मन माने तरीके से बिल बना कर बुनकरों के नाम पर सब्सिडी राज्य सरकार से ली गई है जिसकी जांच की जाए।ओर अगर चाहे तो 154 का दोगुना बिल करदे,साथ ही बुनकरों के फ्लैट रेट के लिए दी जा रही सब्सिडी को भी राज्य सरकार बढ़ा दें।
बुनकरो ने आज हडताल करके इनतिबाह दिया है कि अगर 1 जनवरी 2020 से पहले हमारी मांगे पूरी नही की गई तो हम पूरे जिले के बुनकर सामूहिक रूप से अपने अपने पावरलूम बिजली कनेक्शन कटवा देंगे।
लेकिन सवाल इसबात का है कि बुनकर करेगा किया?सरकार ने फ्लैट रेट खत्म करने की घोषणा तो करदी लेकिन यह नहीं सोचा कि प्रदेश का बुनकर करेगा किया लगभग 5 लाख बुनकर सड़क पर आ जाएगा,भूखों मरने लगे गा क्योंकि इसके पास कोई दूसरा काम नही है और ना दूसरा काम करने की स्थिति मे है।सरकार से हमारी पुन: मांग है कि फ्लैट रेट बरकरार रखा जाऐ या बुनकरों के रोज़ी रोटी की कोई दूसरी व्यवस्था की जाए ।
