Various programs organized at Anganwadi Center Rum Sagra on Foundation Day
स्थापना दिवस पर आंगनवाड़ी केंद्र रम सगरा में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
टीकमगढ़। आंगनबाड़ी केंद्र रम सगरा सेक्टर देरी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रागिनी दीक्षित द्वारा स्थापना दिवस पर किशोरी बालिकाओं द्वारा दीवार लेखन रैली का आयोजन किया गया जिसमें किशोरी बालिकाओं को उनके शारीरिक, मानसिक, माहवारी एवं स्वच्छता पोषण एनीमिया एवं अन्य विभिन्न प्रकार की जानकारियां दी गई। आयोजन में किशोरी बालिकाओं को अपने जीवन को स्वस्थ रखने की जानकारी दी गई , साथ ही महिलाओं ने बाल विवाह ना करने की शपथ ली ।कार्यक्रम में रामदेवी यादव ,पूनम खंगार, छाया खंगार, मान कुमार यादव, लल्ला यादव ,कंचना यादव, शगुन यादव ,राधा यादव आदि महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
रिपोर्ट: शिवराज सिंह जिला ब्यूरो टीकमगढ़
