महिला एवं बाल विकास के दल ने रुकवाया बाल विवाह

( अशोकनगर )

महिला एवं बाल विकास विभाग के दल द्वारा सोमवार की रात्रि में पुलिस बल के साथ ग्राम मगरधा शंकरपुर पहुंचकर बाल विवाह रुकवाया गया । ग्राम मगरदा निवासी दौलत आदिवासी की पुत्री द्रोपदी आदिवासी की उम्र 17 वर्ष 3 माह है। लड़के वालों की तरफ से 3 लोग शादी में शामिल होने ग्राम मगरधा आए थे। सूचना प्राप्त होने पर परियोजना अधिकारी ग्रामीण महिला एवं बाल विकास श्रीमती सुधारानी शर्मा दल के साथ मौके पर पहुंचकर बाल विवाह होने से पूर्व ही रुकवा दिया। साथ ही नाबालिक बालिका को वन स्टॉप सेंटर में रखवाया गया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें