पीएलव्ही का एक दिवसीय ऑनलाईन मासिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

( गुना )

ए.डी.जे, ए.के.मिश्र एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी ने दिया प्रशिक्षण

जिला न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गुना श्री राजेश कुमार कोष्टा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना द्वारा पैरालीगल वालेंटियर्स के लिए एक दिवसीय ऑनलाईन (वर्चुअल) मासिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री ए.के. मिश्र व जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दीपक शर्मा द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर उन्‍होंने बताया कि म.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से भारत शासन द्वारा संचालित आयुष्मान भारत योजना के संबंध में जागरूकता अभियान में पैरालीगल वॉलेंटियर्स की क्या भूमिका है तथा पात्र हितग्राहियों तक योजना की पहुंच बनाने के लिये पैरालीगल वॉलेंटियर्स द्वारा क्या-क्या कार्य किये जा सकते हैं। इसके अलावा पैरालीगल वॉलेंटियर्स को विवाद विहीन योजना एवं शासन द्वारा संचालित अन्य योजनाओं के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना सहित तहसील तहसील विधिक सेवा समिति चांचौड़ा, राद्यौगढ़ एवं आरोन के पैरालीगल वालेंटियर्स श्री वीरसिंह यादव, श्री राजवीर यादव, श्री विकास शर्मा, श्री रिन्कू शर्मा, श्री वीरेन्द्रसिंह खींची, श्री कृपालसिंह लोधा, श्री गोलू बुनकर, श्री धनपालसिंह बागड़ी आदि ऑनलाईन उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें