महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण की द्वितीयलहर को देखते हुए जिला क्रायसिस मैनेमेंट ग्रुप की बैठक सम्पन्न

( दतिया )

मास्क न लगाने पर लगेगा 100 रूपये का अर्थ दण्ड़

महाराष्ट्र के कुछ जिलों में कोरोना संक्रमण की द्वितीय लहर को देखते हुए जिले में भी ऐतियात बतौर कोरोना के बचाव हेतु घर से बाहर निकलते वक्त मास्क लगाकर निकले। मास्क न लगाये जाने पर 100 रूपये का अर्थदण्ड़ किया जायेगा।
उक्त आशय की जानकारी कलेक्टर श्री संजय कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को न्यू कलेक्ट्रेट मंे आयोजित जिला क्रायसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में दी गई। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुरेनद्र बुद्यौलिया, पुलिस अधीक्षक श्री अमन सिंह राठौर, श्री राजू त्यागी, श्री विजय झण्ड़ा गुरू, श्री दीपू सचदेवा, श्री देवेन्द्र चौधरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, मेडीकल कॉलेज के डीन डॉ. राजेश गौर आदि अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री संजय कुमार ने क्रायसिस मैनेजमेंट की बैठक के माध्यम से आम जनता से अपील करते हुए कहा कि महारष्ट्र में कोरोना की द्वितीय लहर को देखते हुए राज्य सरकार के निर्देशों के तहत् ऐतिहात बतौर घर से बाहर निकलते वक्त मास्क लगाकर ही निकले। सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में न जाए, हाथो को सेनेटाईज करें। उन्होंने कहा कि मास्क न लगाये जाने पर 100 रूपये का अर्थदण्ड़ किया जायेगा। कलेक्टर ने कहा कि विश्व व्यापी बीमारी कोरोना के बचाव हेतु फ्रंट लाईन वर्कर को वैक्सीन का प्रथम डोज दिया जा चुक है। वैक्सीन का सेकेण्ड़ डोज आवश्यक रूप से लगवाये और किसी भी प्रकार की ढ़िलाई न बरतें। प्रथम चरण में 72 प्रतिशत लोगों को वैक्सीनेशन किया गया है। उन्होंने बताया कि मार्च के सेकेण्ड़ सप्ताह में आमजनों को भी कोरोना का वैक्सीन लगाया जायेगा।
कलेक्टर श्री कुमार ने बैठक के माध्यम से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को कोरोना की सैपलिंग बढ़ाने हेतु विशेष प्रबंध करने के निर्देश दिए।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें