केन्द्रीय मंत्री श्री नितीन गडकरी ने नेचुरल डॉईंग एवं प्रिंटिंग कलस्टर जोबट का उद्घाटन किया

( अलिराजपुर )

वीडियो कॉन्फ्रेन्सींग माध्यम से उद्घाटन कर कार्यक्रम को किया संबोधित

भारत सरकार में मंत्री सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम, उद्यम मंत्रालय श्री नितीन गडकरी ने पारम्परिक कारीगरों के पुर्नउत्थान योजना न्यू स्फूर्ति योजना के तहत नेचुरल डॉईंग एवं प्रिंटिंग कलस्टर जोबट का उद्घाटन वीडियो कॉन्फ्रेन्सींग के माध्यम से किया। इस अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम, उद्यम और पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्यपालन श्री प्रताप चन्द्र सारंगी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी एवं केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री सारंगी ने संबोधित भी किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने कहा केन्द्र सरकार सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम, उद्यम को सशक्त करने के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिए विशेष प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा नेचुरल डॉईंग एवं प्रिंटिंग कलस्टर के उद्घाटन से पिछडे और आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के कलाकारों को प्रोत्साहन और आगे बढने के लिए मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा उक्त शिल्पकारों को प्रशिक्षण, मार्केटिंग और डिजाइनिंग के लिए भी सहयोग के लिए विशेष प्रयास किये जाएंगे। उन्होंने कहा शिल्पकारों को डिजीटल सिस्टम से जोडने के भी विशेष प्रयास किये जाएंगे ताकि पारदर्षी प्रक्रिया और प्रणाली विकसित हो सकें। उल्लेखनीय है कि उक्त कार्यक्रम के माध्यम से देशभर में 50 एवं म.प्र. के 4 नेचुरल डॉईंग एवं प्रिंटिंग कलस्टर का वर्चुअल माध्यम से उदघाटन किया गया। जोबट में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित करके किया गया। जोबट में उक्त कार्यक्रम के अवसर पर एसडीएम जोबट श्री श्यामबीरसिंह, एलडीएम श्री सौरभ जैन, जीएमडीआईसी सहित अन्य अधिकारीगण एवं बडी संख्या में नेचुरल डॉईंग एवं प्रिंटिंग कार्य से जुडे शिल्पकारगण उपस्थित थे। कार्यक्रम में जोबट महाशक्ति हेंडलूम नैचुरल प्रिंटिंग प्रोड्यूसर कं.लि. खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के सहायक निर्देशक द्वितीय श्री पराग जैन सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें