स्व-सहायता समूह की दीदीयों का बी.सी. सखी का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
( छिन्दवाड़ा )
कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन के मार्गनिर्देशन में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से मिशन की स्व-सहायता समूह की 26 दीदीयों का बी.सी. सखी का आर.सेटी प्रशिक्षण केन्द्र इमलीखेडा में 6 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ । मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह नागेश द्वारा इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण कर बी.सी. सखी को मार्गदर्शन दिया गया । साथ ही उन्होंने परीक्षा में उत्तीर्ण बी.सी. सखी को प्रमाण पत्र भी वितरित किये।
म.प्र. डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की जिला परियोजना प्रबंधक श्रीमती रेखा अहिरवार ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद आई.आई.बी.एफ. परीक्षा में 26 बी.सी. सखी ने परीक्षा देकर सर्वाधिक 85 अंक तक प्राप्त कर परीक्षा उत्तीर्ण की । अब ये प्रशिक्षित बी.सी. सखी गांवों में जाकर स्व-सहायता समूहो के बैंक खातों को खोलने और बैंक से संबंधित अन्य कार्यो के सम्पादन में सहयोग करेंगी। उन्होंने बताया कि प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान जिला अग्रणी प्रबंधक श्री प्रकाश भण्डारे, म.प्र. डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक (एम.एफ.) श्री निर्मल कुमार कटरे और बी.सी. सखी उपस्थित थी।

