बहोरीबंद में आयोजित हुई विकासखण्ड स्तरीय समीक्षा बैठक

( कटनी )

मंगलवार को विकासखण्डस्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक बहोरीबंद में आयोजित हुई। जिसमें एसडीएम बहोरीबंद रोहित सिसोनिया ने समस्त विभागों में संचालित योजनाओं, अभियानों और गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की। साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये। बैठक में सीएम हेल्पलाईन, मनरेगा, पीजीआर के लंबित प्रकरणों की समीक्षा भी एसडीएम श्री सिसोनिया ने की।
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश भी सीईओ जनपद को श्री सिसोनिया ने दिये। उन्होने अनुविभाग में आयोजित होने वाले आयोजनों में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिये। बैठक में विभिन्न विभागों के विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें