संयुक्त संचालक स्वास्थ्य ने किया जिला चिकित्सालय का निरीक्षण

( हरदा )

संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाये भोपाल संभाग भोपाल डॉ. नीरा चौधरी द्वारा जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दवा वितरण केंद्र पर ओपीडी पर्चिया देखकर नाराजगी व्यक्त करते हुये निर्देश दिये कि दवा वितरण पर्ची पर दिनांक अंकित करना अनिवार्य करें। महिला ओपीडी में एएनसी चैकअप के दौरान अनमोल एप पर एंट्री करने के निर्देश दिये। साथ ही एएनसी चैकअप प्रतिदिन करने के निर्देश दिये। सोनोग्राफी सेंटर में सोनोग्राफी की रिपोर्ट दो प्रतियों में तैयार करने के निर्देश दिये। ट्रामा सेंटर के निरीक्षण के दौरान वृद्वजन क्लीनिक के रिकार्ड को व्यवस्थित संधारण करने के निर्देश दिये। लेबर रूम के सभी दस्तावेजों का सूक्ष्म परीक्षण किया गया और उसमें सुधार हेतु सिविल सर्जन को निर्देश दिये गये।
निरीक्षण के दोरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी हरदा डाॅ. किशोर कुमार नागवंशी, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डाॅ. शिरीष रघुवंशी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री महेश साहू, जिला मीडिया अधिकारी हरदा श्री आई तिग्गा, श्री के.के. राजोरिया जिला आईईसी सलाहकार, श्री दात्तार सिंह चावला जिला लेखा प्रबंधक आदि उपस्थित थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें