स्ट्रीट वेंडर योजना अनूप के जीवन का बनी सहारा (खुशियों की दास्तां)
( सिंगरौली )
योजना से 10 हजार का ऋण लेकर फिर से सुरू किया अपनी चाय नास्ते की दुकान
कोविड 19 महामारी रोज कमाने खाने वालो के लिए रोजी रोटी का संकट लेकर आई थी। सिंगरौली जिले के भी रोज कमाने खाने वाले लोगो को भी इस संकट का सामना करना पड़ा। इन्ही मे से थे चाय नास्ते की दुकान लागने वाले अनूप को भी इस संकट से दो चार होना पड़ा क्योकि लाकडाउन के दौरान उनकी भी दुकान बंद थी। साथ जब लाकडाउन खुला उस समय चाय नास्ते की बिक्री भी ना के बराबर हो रही थी। सामान खरीदने के लिए पास मे पैसे नही थी व्यापरी भी उधरी मे सामान देने के लिए राजी नही थे। अनूप के परिवार की आमदनी का एक मात्र स्त्रोत उनकी नास्ते की दुकान थी।
अनूप के जीवन मे फिर से खुशिया लेकर आई प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेडर योजना। नगर पालिक निगम सिंगरौली के द्वारा पात्र हितग्राहियो को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेडर योजना के तहत लाभ दिलाये जाने के लिए अभियान चलाया जा रहा था। अनूप ने भी योजना मे अपना ऑन लाईन फार्म भरा जिससे उन्हे बैक ऑफ बड़ौदा की बैढ़न शाखा से 10 हजार रूपये का ऋण प्राप्त हुआ। उन्होने बताया कि यह योजना उनके जैसे लोगो के लिए किसी वरदान से कम नही है। उन्होने बताया कि अब की चाय नास्ते की दुकान फिर चलने लगी वे प्रति दिन कम से कम 5 सौ रूपये की बिक्री करते है। जिससे उनका जीवन आसान हो गया है। उन्होने बताया कि वे हर महीन निश्चित समय पर अपनी किस्त बैक मे जमा कर रहे है चार किस्ते उन्होने बैक मे जमा कर दी है। उन्होने बताया कि दुकान आने वाले ग्राहको लिए उन्होने ऑन लाईन भुगतान के लिए गुगल पे की सुविधा भी ले रखी है।

