विधिक साक्षरता शिविर का आदर्श महाविद्यालय में आयोजन

( उमरिया )

शासकीय आदर्श महाविद्यालय उमरिया में जिला विधिक प्राधिकरण के प्रायोजकत्व में 23 फरवरी को विधिक साक्षरता शिविर का व्याख्यानात्मक आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं रिसोर्स पर्सन के रूप में अपर जिला जज सुरेन्द्र कुमार शर्मा, राजेश कुमार तिवारी एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी बी.डी. दीक्षित ने क्रमशः विषय प्रवर्तन करते हुए विधिक साक्षरता के महत्व, शिक्षा का अधिकार, मूल कर्तव्यों के प्रति ईमानदारी से पालन करने हेतु छात्र/छात्राओ सहित सभी प्राध्यापकों को प्रोत्साहित किया। न्यायमूर्ति सुरेन्द्र कुमार शर्मा ने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति और इसके परिणामों पर सोदाहरण प्रकाश डाला। वहीं न्यायमूर्ति राजेश कुमार तिवारी ने प्राधिकरण द्वारा प्रकरणों के निपटारे की प्रक्रिया से अवगत कराया। जिला विधिक सहायता अधिकारी बी. डी. दीक्षित ने भविष्य में आदर्श महाविद्यालय में लीगल एड क्लीनिक शीघ्र प्रारंभ करने की आवश्यकता प्रतिपादित की। प्राचार्य डॉ. अभय पाण्डेय जी ने सभी से अपने-अपने कर्तव्यों का समुचित निर्वहन करनेका आव्हान किया। राजनीति शास्त्र के सहा. प्राध्यापक डॉ. नियाज़ अहमद अंसारी ने समाज में न्याय की प्राचीन एवं अत्याधुनिक यात्रा का संक्षेप में विवरण प्रस्तुत किया।
शिविर में 100 से अधिक छात्र/छात्राओ सहित सभी प्राध्यापकों और अतिथि विद्वानों ने सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विनय कुमार कुशवाहा, सहा. प्राध्यापक- इतिहास द्वारा किया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें