महिलाओं की सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन 181 कारगर

( रतलाम )

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा तथा सामाजिक सशक्तिकरण के लिए महिला हेल्पलाईन नंबर -181 की सुविधा प्रारंभ की गई है। जिससे महिलाओं की समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक सहायता दी जाती है।
महिला हेल्पलाइन 181 एक टोल फ्री नंबर है, जो 24 घंटे सातों दिवस कार्य करता है। महिला हेल्पलाईन 181 के माध्यम से महिलाओं को विभिन्न सेवाएं उपलब्ध की जाती है। विषम परिस्थितियों में निवासरत महिला या बालिका किसी भी प्रकार की सलाह या सहायता के लिए किसी भी समय टोल फ्री नम्बर से संपर्क कर सकती है। यदि महिला को घटनास्थल पर ही सहायता की आवश्यकता हो तो महिला हेल्पलाईन 181 द्वारा वन स्टॉप सेंटर, पुलिस डायल 100 तथा 108 एम्बुलेंस से संपर्क कर सहायता दी जाती हैं। विषम परिस्थितियों में महिलाओं को पुलिस सहायता, चिकित्सकीय सहायता, विधि सहायता उपलब्ध कराई जाती है।
महिला हेल्पलाईन 181 में उपलब्ध प्रशिक्षित महिला काउंसलर्स के माध्यम से टेली कॉन्फ्रेंसिंग एवं भावनात्मक सहयोग के साथ मार्गदर्शन भी दिया जाता है। कोई भी पीडि़त या बालिका विषम परिस्थितियों में महिला हेल्पलाईन 181 नम्बर पर सहायता के लिए संपर्क कर सकती हैं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें