एसडीएम बहोरीबंद ने किया शासकीय महाविद्यालय का निरीक्षण

कटनी – एसडीएम बहोरीबंद रोहित सिसोनिया शुक्रवार को शासकीय महाविद्यालय बहोरीबंद पहुंचे। जहां पर उन्होने महाविद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लिया। श्री सिसोनिया ने अपने विजिट के दौरान महाविद्यालय के विद्यार्थियों से संवाद किया। चर्चा के दौरान विद्यार्थियों ने महाविद्यालय में पेयजल की समस्या से एसडीएम को अवगत कराया। जिस पर श्री सिसोनिया ने शीघ्र ही पेयजल समस्या के निराकरण की बात कही। इस बीच एसडीएम ने महाविद्यालय के स्टाफ को महाविद्यालयीन समिति की बैठक शीघ्र आयोजित करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि बैठक का आयोजन करें। जिसमें महाविद्यालय के विकास को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिये जा सकें और महाविद्यालय की व्यवस्थाओं को और बेहतर करने की दिशा में कार्य किया जा सके।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें