शुक्रवार को 576 लाभार्थियों को लगाया गया कोविड-19 वैक्सीन

सीएमएचओ डॉ. मुढि़या ने दी जानकारी

कटनी – शुक्रवार को कटनी जिले में कोविड-19 टीकाकरण कटनी जिले में निर्धारित 7 केन्द्र पर किया गया। सीएमएचओ डॉ. प्रदीप मुढि़या ने बताया कि कटनी जिले में 26 फरवरी को कोविड-19 वैक्सीनेशन के तहत 572 फ्रंट लाईन वॉरियर्स को कोविड-19 वैक्सीन का दूसरा डोज लगाया गया। इसके साथ ही 4 लाभार्थी को कोविड-19 वेक्सीन का पहला डोज लगाया गया है।

कोविड-19 वेक्सीनेशन के तहत जिले में शुक्रवार को जिला चिकित्सालय में 141 लाभार्थियों का वेक्सीनेशन किया गया है। वहीं सिविल अस्पताल विजयराघवगढ़ में 85, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रीठी में 60, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़वारा में 28, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उमरियापान में 115, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बहोरीबंद में 69 और कन्हवारा में 78 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें