13 ग्राम पंचायतों के सचिव एवं रोजगार सहायक निलंबित –

Advertisement

( सतना )

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अजय कटेसरिया द्वारा जिले के 4 जनपद पंचायतों सोहावल, रामनगर, मझगवां एवं अमरपाटन की 13 ग्राम पंचायतों के पंचायत सचिवों एवं रोजगार सहायक को शासन के निर्देशानुसार परिवारों को स्थानीय निकायों द्वारा सत्यापित कर छुटे हुए सदस्यों को नवीन पात्रता पर्ची जारी किये जाने निर्देशों का पालन न करने तथा अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों का निवर्हन नहीं किये जाने के फलस्वरूप तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेशानुसार जनपद पंचायत सोहावल की ग्राम पंचायत मौहार के पंचायत सचिव राजन सिंह, ग्राम पंचायत उजरौंधा के पंचायत सचिव कुंवर बहादुर सिंह, ग्राम पंचायत बरहना के रोजगार सहायक मनोज सिंह, जनपद पंचायत मझगवां की ग्राम पंचायत पडुहार के पंचायत सचिव ज्ञानेन्द्र शुक्ला, ग्राम पंचायत हरदुहा के पंचायत सचिव शशीकांत विश्वकर्मा, ग्राम पंचायत सुजावल खुर्द के पंचायत सचिव धर्मेन्द्र सिंह, ग्राम पंचायत कलवलिया के पंचायत सचिव सोने लाल, जनपद पंचायत रामनगर की ग्राम पंचायत देवरीकला के पंचायत सचिव कमलेश द्विवेदी, ग्राम पंचायत भमरहा के पंचायत सचिव रामाश्रय कुशवाहा, ग्राम पंचायत पदमी के पंचायत सचिव श्रवण तिवारी, ग्राम पंचायत डिहियाकला के पंचायत सचिव दिलीप सिंह, ग्राम पंचायत भिटारी के पंचायत सचिव रमाशंकर पटेल तथा जनपद पंचायत अमरपाटन की ग्राम पंचायत मडुहर के पंचायत सचिव रमेश पाण्डेय को दायित्वों एवं कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में सभी पंचायत सचिवों एवं रोजगार सहायक का मुख्यालय संबंधित जनपद पंचायत रहेगा।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें