वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से पटवारियों को दिया गया प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत तकनीकी प्रशिक्षण
कटनी – सोमवार को जिले में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री किसान योजना का तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण जिला पंचायत सभाकक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित हुआ। जिसमें जिले की सभी तहसीलों 10-10 पटवारी शामिल हुये।
प्रशिक्षण में भोपाल प्रमुख राजस्व आयुक्त कार्यालय के तकनीकी दल ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पीएम किसान योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी राजस्व विभाग के मैदानी अमले को दी। इसके साथ ही पी.एम.किसान योजना एवं अन्य योजनाओं का तकनीकी प्रशिक्षण भी दिया गया। वहीं पटवारियों से वन टू वन चर्चा कर तकनीकी बाधाओ को दूर किया गया।
इस अवसर पर प्रशिक्षण के दौरान एसडीएम बहोरीबंद रोहित सिसोनिया, जिला प्रबंधक ई गवर्नेंस सौरभ नामदेव, समस्त सहायक ई गवर्नेंस प्रबंधक एवं तहसीलों के पटवारी उपस्थित रहे।

