सोमवार को 654 लाभार्थियों को लगाया गया कोविड-19 वैक्सीन
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ0 सिंघई ने दी जानकारी
कटनी – सोमवार को कटनी जिले में कोविड-19 टीकाकरण निर्धारित केन्द्रों पर किया गया। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ0 समीर सिंघई ने बताया कि कटनी जिले में 1 मार्च को कोविड-19 वैक्सीनेशन के तहत 654 लाभार्थियों को कोविड-19 वैक्सीन लगाया गया। इसमें 7 फ्रंटलाईन वॉरियर्स को फर्स्ट डोज, 449 वॉरियर्स को सेकेण्ड डोज का टीकाकरण हुआ। 60 वर्ष से अधिक आयु के 178 सीनियर सिटिजन्स और 45 से 59 आयु वर्ष के चिन्हित 20 व्यक्तियों को कोविड-19 का वेक्सीनेशन किया गया है।

