नॉन अटेन्डेट शिकायत को अवश्य देखे और उसका निराकरण करें -कलेक्टर

( श्योपुर )

कलेक्टर ने की विभागवार शिकायतों की समीक्षा

कलेक्टर श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा है कि सीएम हेल्पलाइन के अंतर्गत विभिन्न विभागो के अंतर्गत लेबल 01 से लेकर 04 तक शिकायते लंबित दिखाई दे रही है। जिनका विभागवार अवलोकन किया है। जिसमें निराकरण की गति धीमी है। उसे बढाया जावे। साथ ही नॉन अटेन्डेट शिकायत को अवश्य देखे और उसका निराकरण भी करें। जिससे पेडेन्सी में निजात मिलेगी। साथ ही संबंधित शिकायत का निराकरण होगा। वे आज कलेक्टर कार्यालय श्योपुर के सभागार में सीएम हेल्पलाइन के अंतर्गत लेबल 01 से लेकर 04 तक की शिकायतों की विभागवार समीक्षा में विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे।
बैठक एडीएम/एसडीएम श्री रूपेश उपाध्याय, डिप्टी कलेक्टर श्री विजेन्द्र सिंह यादव, उपसंचालक कृषि श्री पी गुजरे, डीपीओ महिला एवं बाल विकास श्री ओपी पाण्डेय, जिला आबकारी अधिकारी श्री राकेश शर्मा, उपसंचालक पशु चिकित्सा डॉ राजेश सिहं सिकरवार, सीईओ जनपद श्री सुधीर खाडेकर, डीआईओ श्री कपिल पाटीदार, मेनेजर लोक सेवा प्रबंधन श्री योगेश पुरोहित, सीएमओ नपा सुश्री मिनी अग्रवाल, ओएस श्री दिलीप बंसल एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन के अतंर्गत विभिन्न विभागो में 300 दिवस की अधिकांश शिकायतें लंबित है। जिनका निराकरण विभागीय अधिकारी संतुष्टिपूर्वक सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि यह शिकायतें गृह विभाग की 11, राजस्व की 32, खनिज की 04, विधुत की 31, नगरीय निकाय की 02, वन विभाग की 02, महिला बाल विकास की 04, खाद्य की 04, शिक्षा की 20, जल संसाधन की 05 शिकायतें लंबित है। जिनका निराकरण तीन दिवस में होना चाहिए। उन्होने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में लेबल 01 से लेकर 02 तक नॉन अटेन्ड शिकायते दिखाई दे रही है। जिनको खोलकर विभागीय अधिकारी देखे। साथ ही उनका निराकरण एक सप्ताह में करें। कलेक्टर ने विभागवार पोर्टल पर दर्ज शिकायतों को खुलवाकर देखा। साथ ही उनमें जबाव फीड करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये।

लंबित शिकायतों के निराकरण की बताई विधि

कलेक्टर श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित टीएल बैठक के दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री विजेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन के अंतर्गत विभागीय अधिकारी पोर्टल खोलकर नॉन अटेन्डेेट शिकायतो को देखे। साथ ही उनमे जबाव फीड करें। साथ ही सीएम हेल्पलाइन के अंतर्गत लेबल 01 से लेकर 04 तक की शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने की विधियां बताई।

लंबित विधानसभा प्रश्नो की जानकारी भेजने के निर्देश

कलेक्टर श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बैठक में कहा कि विभिन्न विभागो के अंतर्गत विधानसभा प्रश्न आ रहे है। जिनका उत्तर कार्यालय प्रमुख समय सीमा में भिजवाने की व्यवस्था करें। उन्होने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रश्नों का उत्तर समय पर भिजवाया जावे। इस दौरान अपर कलेक्टर/एसडीएम श्री रूपेश उपाध्याय ने विभागवार आये विधानसभा प्रश्नो की जानकारी ली।

फसल बीमा योजना में पोर्टल 10 मार्च तक खुलेगा

कलेक्टर श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बैठक में बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ 2019 हेतु एनसीआईपी पोर्टल पर किसानों की बैंक द्वारा प्रविष्टि के दौरान वंचित किसानों की आवश्यक प्रविष्टि करने के लिए पोर्टल विगत 01 मार्च 2021 से खोला गया है। यह पोर्टल 10 मार्च 2021 तक खुला रहेगा। जिस पर वंचित किसानों की आवश्यक प्रविष्टियां लीड बैंक आफीसर एवं नोडल अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक कराना सुनिश्चित करें। इस दौरान उपसंचालक कृषि श्री पी गुजरे ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत जारी दिशा-निर्देशानुसार ऐसे समस्त किसान जिनका खरीफ वर्ष 2019 का बैंको द्वारा प्रीमियम काटकर बीमा कंपनी को भेजा गया था। जिसकी पोर्टल पर एन्ट्री नही की जा सकी। इस संबंध में भारत सरकार द्वारा 01 मार्च 2021 से 10 मार्च 2021 तक किसानों की प्रविष्टि के लिए पोर्टल खोलने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

अधिकारी/कर्मचारियों का ईएसएस प्रोफाईल अपडेट

कलेक्टर श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बैठक में कहा कि विभिन्न विभागो के अंतर्गत समस्त कार्यरत अधिकारी/कर्मचारियों का ईएसएस प्रोफाईल अपडेट करने की दिशा में 24 फरवरी से 06 मार्च तक दोपहर 12 बज से 02 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन जिला कोषालय कार्यालय श्योपुर में किया गया है। जिसमें अपने विभाग से संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों का ईएसएस प्रोफाईल अपडेट करने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। इस दौरान कोषालय अधिकारी श्री मुन्ना खान ने बताया कि इस प्रशिक्षण में डाटा एन्ट्री ऑपरेटर एवं स्थापना शाखा प्रभारी लिपिक को जानकारी सहित जिला कोषालय श्योपुर में भिजवाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जावे।

आयुष्मान भारत योजना में रैली आज
कलेक्टर श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बैठक में कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत 03 मार्च को प्रात: 10.30 बजे से जिला न्यायालय श्योपुर से बाइक रैली का आयोजन किया गया है। इस रैली को कारगर बनाने के प्रयास किये जावे। इस दौरान एपीओ जिला पंचायत श्रीमती सारिका पाटीदार ने आयुष्मान भारत योजना में रैली आयोजित करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

समाधान ऑनलाईन कार्यक्रम की वीसी आज

कलेक्टर श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बैठक में बताया कि मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में समाधान ऑनलाईन कार्यक्रम की वीसी 03 मार्च 2021 को सायं 04 बजे से आयोजित की गई है। इसी वीसी के लिए सभी प्रकार की तैयारियां विभागीय अधिकारी सुनिश्चित करें।

कलेक्टर ने विभागीय समन्वय पर की चर्चा

कलेक्टर श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव ने टीएल बैठक में विभिन्न विभागो के अंतर्गत आने वाले कठिनाई एवं समस्याओं के बारे में विभागीय समन्वय पर चर्चा की। साथ ही विभागो के अंतर्गत आ रही कठिनाईयो का समाधान किया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें