मध्यप्रदेश टीबी मुक्त होगा : डॉ. प्रभुराम चौधरी

( रायसेन )

प्रदेश में टीबी के मरीजों को खोजकर उपचार किया जाएगा और उनको पोषण आहार भी दिया जाएगा। मध्यप्रदेश को टीबी मुक्त बनाया जायगा। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने “टीबी हारेगा देश जीतेगा” जन आंदोलन अभियान का शुभारम्भ करते हुए इस आशय के विचार व्यक्त किये। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि प्रदेश में टीबी के इलाज के लिये आधुनिकतम सुविधाएँ उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि हमने कोरोना काल में जहां एक और कोरोना की रोकथाम के लिये पूरा ध्यान दिया। वही दूसरी और टीबी जैसी बीमारी के उपचार में भी कोई कमी नही आने दी। वर्ष 2025 तक देश को टीबी मुक्त करने के अभियान के तहत मध्यप्रदेश में भी ष्टीबी हारेगा देश जीतेगाष् जन आंदोलन के रूप में चलाया जायेगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि ग्रामीण स्तर तक आशा कार्यकर्ता, ए.एन.एम. एवं स्वास्थ्य विभाग का अमला मैदानी स्तर पर जाकर टीबी के नये मरीजों को खोजेगा, उनका परीक्षण एवं उपचार करेगा। पोषण आहार के डीबीटी के माध्यम से 500 रुपये प्रतिमाह मरीज को दिए जाएंगे। राज्य क्षय अधिकारी डॉ. वर्षा राय, संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य डॉ. नीरा चौधरी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रभाकर तिवारी ने टीवी के उन्मूलन में मीडिया के योगदान एवं सहयोग का आव्हान किया। राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. संतोष शुक्ला, पूर्व संचालक, स्वास्थ्य सेवायें डॉ. बी.एस.ओहरी, विश्व स्वास्थ्य संगठन के राज्य सलाहकार भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें