जिले की गौशालाए होगी स्वाबलंबी एवं सशक्त
( अशोकनगर )
कलेक्टर श्री अभय वर्मा एवं कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री बी.एस. जाटव के मार्गदर्शन में जिले में संचालित गौशालाओं को स्वाबलंबी एवं सशक्त बनाए के उद्देश्य से दयोदय गौशाला मे दो दिवसीय प्रशिक्षण 3 एवं 4 मार्च 2021 को आयोजन किया गया है। जिसमें जिले के चारों विकासखंडों में गौशाला संचालन से जुड़े समूह सदस्यों को पंचगव्य, गौ अर्क, गोनाइल,धूपबत्ती, अगरबत्ती, गौ दीपक,जैविक खाद आदि निर्माण का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण का आयोजन मध्य प्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन एवं जिला पशुपालन विभाग के द्वारा किया गया।
प्रशिक्षण में आजीविका मिशन से जिला प्रबंधक कौशल श्री अवनीश अग्निहोत्री, श्री मनोज व्यास, उप संचालक पशुपालन विभाग श्रीमती कल्पना दीवान,डॉ रवि तिवारी,डॉ संजय कौरव, डॉ दोहरे,डॉ खरे, डॉ अरविंद शर्मा, बी एस गुप्ता संचालक केवीके एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे एवं प्रशिक्षण प्रदान किया।
आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाने के उद्देश्य से गौशाला संचालन से जुडे समूह सदस्यों को स्वाबलंबी बनाने एवं स्वरोजगार हेतु सहयोग किया जा रहा है।

