पर्यावरण को संरक्षित करने जनजागरुकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
कटनी – शुक्रवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैलवाराकला जिला कटनी में तुलसी इको क्लब के तत्वाधान में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में पर्यावरण पर्यावरण समन्वय एजेंसी भोपाल ऐपको के ऑफिसर इंचार्ज एमडी मिश्रा एवं शिक्षा अधिकारी दिलीप चक्रवर्ती उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में साईंटिफिक ऑफिसर श्री मिश्रा जी द्वारा छात्रों को सिंगल यूज प्लास्टिक के बारे में विस्तार से बताया गया एवं विद्यार्थियों को इसके दुष्प्रभाव की जानकारी दी गई। साथ ही विद्यालय द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा एवं प्रशंसा भी उन्होने की।
इस अवसर पर ऐपको भोपाल के शिक्षा अधिकारी दिलीप चक्रवर्ती जी द्वारा अपने संदेश में छात्र छात्राओं को पर्यावरण को संरक्षित रखने व विद्यालय परिसर को एवं अपने गांव को स्वच्छ रखने हेतु शपथ के माध्यम से संकल्प लिया गया। विद्यालय में स्वच्छता जागरूकता के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं की पुरस्कार का वितरण भी किया हुआ। इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं प्राचार्य आलोक पाठक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ईको क्लब प्रभारी मति प्रतिभा शुक्ला, अन्नपूर्णा भारती, सुवरण सिंह राजपूत, संगीता ठाकुर, राजेश द्वेवेदी, मनमोहन बैरागी भी उपस्थित रहे।

