कलेक्टर ने खिलचीपुर, जीरापुर, छापीहेड़ा क्षेत्र के गेहूँ खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया

( राजगढ़ )
कलेक्टर द्वारा किसानों की सुविधाओं, माल के परिवहन का विषेष ध्यान रखने के निर्देश दिए

कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने माचलपुर, जीरापुर, छापीहेड़ा, खिलचीपुर क्षेत्र के गेहूँ खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी और आवष्यक निर्देश दिए। इस दौरान एस.डी.एम. खिलचीपुर सुश्री नेहा साहू, तहसीलदार खिलचीपुर श्री आषोक सेन, जिला खाद्य अधिकारी, प्रबंधक नान, प्रबंधक मार्कफ्रेड, ए.आर.सी.एम., महाप्रबंधक सी.सी.बी., सहायक प्रबंधक, नायब तहसीलदार जीरापुर, प्रबंधक वेयर हाउस आदि उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने सर्व प्रथम माचलपुर खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया। खरीदी केन्द्र में ताला लगा देखकर कलेक्टर ने नायब तहसीलदार के प्रति नाराजगी प्रकट की। उन्होने एस.डी.एम. को निर्देश दिए कि तीन दिवस के भीतर इस परिसर की साफ-सफाई कराकर गेहूँ खरीदी केन्द्र के लिए पूरी परिसर तैयार करें।
घोघटपुर पहुंचने पर खरीदी केन्द्र के लिए रास्ता ऊबड खाबड मिला जिस पर परिवहन की दिक्कत थी। कलेक्टर ने अन्य रास्तों का भ्रमण कर देखा किन्तु वैकल्पिक व्यवस्था न मिलने पर इसी केन्द्र के रास्ते को ट्रकों की आवाजाही के योग्य बनाने के सी.ई.ओ. जनपद को निर्देश दिए।
पीपल्या कुल्मी में खरीदी केन्द्र के निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं ठीक मिली। यहां पर विगत वर्ष 4,000 टन गेहूँ की खरीदी हुई थी। राजगढ़ केन्द्र के निरीक्षण में बताया गया कि यहां पर विगत वर्ष 4,500 टन गेहूँ की खरीदी हुई थी। कोडकिया केन्द्र की खरीदी के लिए अनामिका वेयर हाउस का निरीक्षण कलेक्टर द्वारा किया गया।

कलेक्टर ने किया कोडक्या हाईस्कूल भवन का निरीक्षण

कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने अपने दौरे के दौरान कोडक्या हाईस्कूल भवन का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने राष्ट्रपति से पुरूस्कार से सम्मानित स्कूलप्राचार्य श्री मोहन सिंह पंवार से स्कूल संचालन के बारे में जानकारी ली। प्राचार्य व ग्रामीण जन ने हाई स्कूल को हाई सेकेण्ड्री में उन्यन करने की बात कही। कलेक्टर ने स्कूल भवन देखकर कार्य की सराहना की।
इसी क्रम में कलेक्टर ने जीरापुर खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया यहां पर किसानों की अधिकता पाई गई। जिसके संबंध में युक्तियुक्त ……. करने के निर्देश दिए कलेक्टर ने आगे चलकर बावडी खेड़ा, छापीहेड़ा, खिलचीपुर मण्डी, झाडमऊ, ब्यावरा कलां, बामनगांव आदि केन्द्रों का निरीक्षण कर आवष्यक निर्देश दिए।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें