राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बदलेगी जिले की तस्वीर – जिला पंचायत अध्यक्षा

( मन्दसौर )

जिला पंचायत सीईओ की अग्रणी भूमिका से मिलेगा बेरोजगार युवाओं को रोजगार – विधायक श्री धाकड़, रोजगार मेले में 996 बच्चों में से 425 बच्चों को मिला रोजगार

आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश अंतर्गत जनपद पंचायत गरोठ में रोजगार मेला का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती प्रियंका मुकेश गिरी गोस्वामी द्वारा किया गया। रोजगार मेले में 996 बेरोजगार युवाओं के द्वारा पंजीयन कराया गया था। इन सभी बेरोजगार युवाओं में से 425 लोगो को रोजगार मिला है। रोजगार देने के लिए मेले में 15 कंपनियां बाहर से आई थी। जिन को रोजगार नहीं मिला है, उनको आगामी रोजगार मेले में रोजगार प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम के अवसर पर विधायक श्री देवी लाल धाकड़, जिला पंचायत सीईओ श्री ऋषव गुप्ता, गरोठ एसडीएम श्री वर्मा, पूर्व विधायक श्री चंदरसिंह सिसोदिया, जिला एवं जनपद पंचायत के सदस्य, सभी जनप्रतिनिधि, बेरोजगार युवा, पत्रकार उपस्थित थे।
इस अवसर जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा कहा गया कि जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बहुत ही महत्वपूर्ण प्रभावी भूमिका निभा रहा है। यह मिशन निश्चित रूप से जिले की तस्वीर बदलेगा। इस मिशन के माध्यम से कई लोग जुड़े हैं और कई लोगों को रोजगार भी प्राप्त हो रहा है। युवा अपनी हॉबी को अपना प्रोफेशन बनाएं तथा आगे बढ़े। जीवन में हर क्षेत्र में रोजगार के लिए द्वार खुले है। रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के लिए आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के अंतर्गत यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। युवाओं के सामने सबसे बड़ा प्रश्न चिन्ह होता है, रोजगार। इसलिए इस मेले के माध्यम से सभी को रोजगार देने के प्रयास किए जा रहे हैं। सभी युवाओं को अपनी काबिलियत को पहचानना चाहिए और उसको बेहतर करने के लिए हमेशा प्रयासरत रहना चाहिए।
विधायक श्री देवी लाल धाकड़ द्वारा कहा गया कि रोजगार मेले के माध्यम से जिले के हुनरमंद लोगों को रोजगार प्राप्त हो रहा है। प्रदेश के साथ-साथ देश के अन्य प्रांतों की भी कंपनियां इस रोजगार मेले में आई है। रोजगार मेले, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पर्यटन, मनरेगा के माध्यम से जिला पंचायत सीईओ के द्वारा बहुत बेहतरीन कार्य किया जा रहा है। निश्चित रूप से इनकी मेहनत जिले के युवाओं के लिए लाभदायक होगी।
सीईओ जिला पंचायत श्री ऋषव गुप्ता द्वारा कहा गया कि जिला पंचायत के माध्यम से ग्रामीण विकास के हर कार्य में जिला पंचायत अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। पिछली बार 20 जनवरी को रोजगार मेला आयोजित किया गया था। जिला पंचायत की यह कोशिश है कि अधिक से अधिक रोजगार मेले आयोजित किए जाए। जिसमें अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार प्राप्त हो। पीएम कौशल विकास के माध्यम से युवाओं को ट्रेनिंग दी जा रही हैं। उनके लिए नए नए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कंपनी के द्वारा जो रोजगार के अवसर प्रदान किए जाते हैं। युवा उस को गंभीरता से लें। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से पूरे जिले में कई महिलाओं के स्व सहायता समूह बनाए गए हैं। इस समूह के निर्माण से महिलाएं आत्मनिर्भर हुई है। रोजगार मेले से जो भी नौकरी मिले, उसे प्राप्त करें। उससे अनुभव प्राप्त होगा।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें