ब्रेकिंग न्यूज : कम खर्च में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए दृढ़ संकल्पित – प्राचार्य पी.पी. नेमा
विगत 64 वर्षों से संचालित है कैमोर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय
( कैमोर ) औद्योगिक नगरी कैमोर की सबसे पुरानी सन 1957 से संचालित संस्था कैमोर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैमोर ने न केवल कटनी जिले में बल्कि संपूर्ण मध्यप्रदेश में शिक्षा के कई कीर्तिमान स्थापित किए है। संस्था के संचालक शैलेंद्र शुक्ला के सतत प्रयासों से नगर मे कम खर्च में उच्च गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए सर्व सुविधा युक्त भवन , खेल मैदान के साथ ही आवश्यक अन्य सभी सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं।

शासन द्वारा कोरोना संक्रमण के दौरान विद्यालयों को विद्यालय संचालन के संबंध में विभिन्न दिशा निर्देश प्रदान किए गए उसका पालन भी संस्था ने विधिवत किया। शासन द्वारा जारी शुल्क संबंधी आदेश का पालन करते हुए संस्था संचालक द्वारा छात्र हित में शुल्क में 25 प्रतिशत अतिरिक्त छूट देने की घोषणा भी की गई है। इसके बावजूद कुछ अभिभावकों द्वारा शिक्षण शुल्क के संबंध में शिकायत किये जाने की खबर मिलते ही आरपीकेपी इंडिया न्यूज़ के प्रतिनिधि पंडित जागेश्वर प्रसाद मिश्रा ने विद्यालय के प्रचार्य पी.पी. नेमा से मुलाकात की। आइए जानने का प्रयास करते हैं क्या है शिकायत की वास्तविक वजह। क्या शिकायत के पीछे कोई अन्य कारण तो नहीं है। ज्ञात हो कि कैमोर नगर में डीएवी एसीसी पब्लिक स्कूल भी संचालित है जिसमें एसीसी कर्मचारियों की तुलना में नगरवासियों के बालको से दुगना फीस ले जाती है और उसका विरोध किसी भी अभिभावक के द्वारा नहीं किया जा रहा है। एसीसी मिडिल स्कूल कैमोर जिसको शासन द्वारा अनुदान प्राप्त है साथ में सीएसआर विभाग द्वारा लाखों रुपए शिक्षा के नाम पर खर्च किए जाते हैं उस संस्था के द्वारा कोरोना संकट काल के दौरान की शुल्क ली जा रही है और सभी अभिभावक शुल्क का भुगतान भी कर रहे हैं। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि कुछ अभिभावकों द्वारा अपने निजी स्वार्थो के लिए अन्य अभिभावकों को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है।
