Self-help groups organized a seven-day training program
मत्स्य पालन विभाग अनूपपुर द्वारा मछुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न
(अनूपपुर) मत्स्य पालन विभाग द्वारा मत्स्य पालन अधिकारी श्री एस.एस.परिहार एवं सुश्री वर्षा दुर्गा की अध्यक्षता में पवन, प्रगति, प्रेम नगर, आदि स्व सहायता समूह के सदस्यों को सात दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण उपरांत जिले का भ्रमण कराते हुए मत्स्य बीज उत्पादन केंद्र राजेंद्र ग्राम तथा अमरकंटक भ्रमण कराया गया जिसमे राजेंद्र ग्राम स्थित मत्स्य बीज उत्पादन केंद्र में सुश्री वर्षा दुर्गा द्वारा समूह के सभी सदस्यों को मत्स्य बीज उत्पादन से लेकर फीडिंग मेडिसिन एवं मत्स्य पालन संबंधित संपूर्ण जानकारी दी गई।
रिपोर्ट: पवन कुमार शाह, अनूपपुर
