ब्रेकिंग न्यूज़ : एसीसी ट्रस्ट कैमोर द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस-2021 के उपलक्ष्य में सम्पन्न हुआ भव्य आयोजन
( कैमोर )
एसीसी लिमिटेड, कैमोर सीमेंट वर्क्स के डायरेक्टर प्लान्ट श्री के. आर.रेडडी के मार्गदर्शन में सी.एस.आर. कार्यकम के अन्तर्गत क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु कैमोर एवं परियोजना क्षेत्र से जुडे 16 ग्रामो में सतत प्रयास किये जा रहे है। एसीसी ट्रस्ट कैमोर, नाबार्ड, जिला महिला सशक्तिकरण विभाग व जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस-2021 के उपलक्ष्य में शासकीय हाई स्कूल खलवारा बाजार में दिनाक 09 मार्च 2021 को एक भव्य आयोजन किया गया। सर्वप्रथम ए.जी.एम.-नाबार्ड द्वारा कार्यक्रम स्थल में उपस्थित समस्त नारी-शक्ति का सम्मान पुष्प देकर किया गया एवं परियोजना क्षेत्र के 05 उत्कृष्ट स्व-सहायता समूह, 05 महिला उद्यमी एवं 05 महिला किसानों को पुरस्कृत किया गया। जिला महिला सशक्तिकरण विभाग व जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग (कटनी) के मार्गदर्शन में एसीसी सी.एस.आर. द्रोणा परियोजना के अर्न्तगत विगत 1 मार्च 2021 से 45 किशोरी बालिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रदान दिया जा रहा है जिसका सफल प्रदर्शन व मंचन इन बालिकाओं द्वारा किया गया। एसीसी दिशा सेंटर-कैमोर में दिये जा रहे “औद्योगिक सिलाई प्रशिक्षण’ के अन्तर्गत 45 दिनों के प्रशिक्षण उपरान्त द्वितीय बैच के 15 स्थानीय युवतियों को सर्टिफिकिट प्रदान किये गए। इनमें से 6 लडकियों की नौकरी शाही एक्सपोर्टस प्राईवेट लिमिटेड के बैगलुरु शाखा में लगी हैं और ये अगले सप्ताह वहाँ के लिए प्रस्थान करेगे। एसीसी ट्रस्ट कैमोर एवं शाही एक्सपोर्ट्स प्राईवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में औद्योगिक सिलाई प्रशिक्षण के अन्तर्गत 2 बैचों में अब तक 36 युवतियों ने सफल प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

