बुधवार को 947 लाभार्थियों को लगाया गया कोविड-19 वैक्सीन
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ0 सिंघई ने दी जानकारी
कटनी – बुधवार को कटनी जिले में कोविड-19 टीकाकरण निर्धारित केन्द्रों पर किया गया। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ0 समीर सिंघई ने बताया कि कटनी जिले में 10 मार्च को कोविड-19 वैक्सीनेशन के तहत 947 लाभार्थियों को कोविड-19 वैक्सीन लगाया गया। इसमें 51 फ्रंटलाईन फ्रंट लाईन वर्कर्स को फर्स्ट डोज और हेल्थकेयर वर्कर्स फर्स्ट डोज 114 लाभार्थियों को लगाया गया है। इसी प्रकार 35 हेल्थकेयर वर्कर्स और 170 फ्रंटलाईन वर्कर्स को सेकेण्ड डोज का टीकाकरण हुआ। 60 वर्ष से अधिक आयु के 503 सीनियर सिटिजन्स और 45 से 59 आयु वर्ष के चिन्हित 74 व्यक्तियों को कोविड-19 का वेक्सीनेशन किया गया है।

