इको पर्यटन विकास बोर्ड द्वारा अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन

इको पर्यटन विकास बोर्ड द्वारा अनुभूति कार्यक्रम का आयोजनइको पर्यटन विकास बोर्ड द्वारा अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन

विजयराघवगढ़। वन विभाग के अधिकारियों के द्वारा छात्र-छात्राओं को जंगल की सैर कराई गई एवं जंगल से जुड़े प्रश्न पूछ कर सही जवाब पर पुरस्कृत भी किया गया। विजयराघवगढ़ तहसील क्षेत्र के वन विभाग द्वारा चहला के जंगल में अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मध्यप्रदेश के शासकीय स्कूलों में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को वन्य प्राणी एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित जानकारी प्रदान करने हेतु इको पर्यटन विकास बोर्ड द्वारा अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया गया । गत दिवस विजयराघवगढ़ के अंतर्गत आने वाले चहला गांव के जंगल की सैर कराई गई । शासकीय स्कूल पथरहटा एवं सिंनिगोड़ी के छठवीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को अनुभूति कार्यक्रम के तहत वन विभाग के अधिकारियों द्वारा वन्य प्राणियों वन एवं प्राकृतिक पर्यावरण संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कराई जिसमें विजयराघवगढ़ के रेंजर द्वारा जंगल के जल स्रोतों का भ्रमण कराकर वन्य प्राणियों के बारे में पूर्ण जानकारी देते हुए जंगल का भ्रमण कर हनुमान जी मंदिर स्थित कार्यक्रम स्थल में पहुंचे
जहां जनपद क्षेत्र के जनपद सदस्य ओमप्रकाश तिवारी, सरपंच रवि सिंह बघेल, जागेश्वर मिश्र, अजय शुक्ला , पंचायत अध्यक्ष निर्भय सिंह गोविंद कोल उप वन मंडल अधिकारीकटनी ओपी बघेल बीएस चौहान आरएन भट्ट जेपी द्विवेदी रमेश काछी आर पी राजपूत मास्टर ट्रेनर मोहन नागवानी डीआर मिश्रा एलपी तिवारी दुर्गा प्रसाद दुबे राकेश तिवारी बलभद्र दुबे अंकित गौतम नरेंद्र शर्मा सविता गोटिया राजेंद्र पाठक अजय तिवारी तुलसीदास मिश्रा सहित वन कर्मियों की उपस्थित रही। जनपद सदस्य श्री तिवारी द्वारा वन संरक्षक संरक्षण नियम की उपस्थित जनों छात्र-छात्राओं को संकल्प कराया गया।
वन भोज का कार्यक्रम संपन्न
कार्यक्रम के अंतर्गत उपस्थित जनप्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारी छात्र छात्राओं को बनभोज करा कर पथ हटा एवं सिंनिगोड़ी विद्यालय के 120 छात्र छात्राओं को अनुभूति कार्यक्रम के तहत वन विभाग के अधिकारियों द्वारा वन्य प्राणियों ,वन पर्यावरण, ई प्राकृतिक से संबंधित संपूर्ण महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गई । प्रशिक्षक एवं कार्यक्रम संचालक मोहन नागवानी एल पी तिवारी डीआर मिश्रा ने पक्षियों की प्रजातियों के बारे में बताया। वन क्षेत्र से बहने वाली झरनों और औषधीय पेड़ पौधों जड़ी बूटियों वन्यजीवों एवं वहां के पर्यावरण क्षेत्र आदि से संबंधित जानकारियां प्रदान की गई। उपस्थित छात्र-छात्राओं द्वारा उन्हीं के तहत राष्ट्रीय सामाजिक गीत प्रहसन प्रस्तुत किए गए। इसके उपरांत दी गई जानकारी के संबंधित अधिकारियों द्वारा प्रश्न पूछे गए सही जवाब देने पर छात्र छात्राओं को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद सदस्य ओमप्रकाश तिवारी व वन मंडल अधिकारी ओ पी बघेल द्वारा छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया जिसमें पथराहटा स्कूल से सातवीं कक्षा का छात्र प्रवीण केवट जो गूंगा होने के बाद भी अपनी कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया जिसकी सराहना करते हुए वन विभाग के अधिकारियों ने उसे पुरस्कृत किया।इको पर्यटन विकास बोर्ड द्वारा अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें