सांसद पटेल ने एम्स में लगवाया कोरोना वैक्सीन का पहला डोज
( खरगौन )
कोरोना महामारी से लड़ाई के लिए शुरु किया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान तेज हो गया है। मेडिकल स्टॉफ, 60 वर्ष के बुजुर्गों को लगे टीके के बाद अब सांसदों का टीकाकरण भी शुरु हो गया है। क्षेत्रीय सांसद गजेंद्र पटेल ने भी बुधवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल पहुंचकर कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लगवा लिया है। सांसद ने कहा कि दुनिया की अब तक की सबसे बड़ी वैक्सीनेशन का अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में चलाया जा रहा है। यह कोरोना टीका विकसित करने के लिए वैज्ञानिकों ने कड़ी मेहनत की है। टीका पूर्वतः सुरक्षित है।

