सुरखी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक घर में नल के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा पेयजल-मंत्री श्री राजपूत

( सागर )

4 करोड़ से अधिक राशि के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन

सुरखी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक ग्राम के प्रत्येक घर में नल के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। उक्त विचार राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम सुरखी में 4 करोड़ से अधिक की राशि के निर्माण कार्यों के भूमि पूजन एवं एवं लोकार्पण कार्यक्रम में व्यक्त कीजिए।
राजस्व व परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी में सौगाते देते हुए बुधवार को 4.98 करोड़ की नल जल योजना का भूमि पूजन के साथ कुल 6 करोड़ से अधिक राशि के विकास कार्यों का लोकार्पण किया स इसमें पंचायत,सामुदायिक, आंगनबाड़ी भवनों के अलावा कई सीसी रोड व पुल पुलिया शामिल है।
लोकार्पण मौके पर संबोधित करते हुए मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि काम बहुत होते हैं लेकिन जो काम जीवन भर याद रहे ऐसा काम आज सुरखी में हो रहा है। परिवहन राजस्व मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि जब सर्दियों के दिनों में भी दो दो रुपए का पानी का कुप्पा बिकते सुनते थे या देखते थे तो बहुत तकलीफ होती थी स पानी की सच्ची परेशानी तो महिलाएं भोग रही थी स मैंने तभी वादा किया था कि आसमान से या पाताल से भी पानी लाना पड़े तो भी गोविंद सिंह लेकर आएगा स अब यह समस्या दूर हो गई है।
उन्होंने कहा कि मेरा संकल्प है की सुरखी के गांव गांव में पानी की समस्या दूर करना स अभी तो गांव में पानी के लिए नल जल योजनाएं स्वीकृत हुई है जल्दी ही गांव के हर टोला व घर घर में टोंटी से पानी मिलेगा।
मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि सुरखी से भरपूर आशीर्वाद मिला है तो इस कर्ज को विकास कार्यों के माध्यम से चुकाना है स पहले मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता हैस कहीं पर भी सड़क पानी बिजली स्कूल और स्वास्थ्य की कमी ना रहे स इसके अलावा भी जो आवश्यकताएं हैं उनको पूरा किया जाएगा।
कार्यक्रम मैं महाराज सिंह सरपंच नर्मदा सिंह अरुण गौतम ने भी अपने विचार व्यक्त किए स संचालन पवन दुबे एवं आभार सरवन सिंह ने माना।
इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर नामदेव देवेंद्र फुसकेले, अशोक मिश्रा, राजेंद्र सिंह, विजय सिंह बरकोटी, नंद किशोर भार्गव, नेपाल सिंह, अशोक मिश्रा, कमलेश पांडे सतनारायण तिवारी, जगदीश लोधी,आशीष गर्ग, भगवत दुबे अशोक भार्गव, कुंवर सिंह द्वारा प्रशांत जैन, विष्णु राजोरिया, दिनेश मिश्रा देवेंद्र पांडे आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें