भू माफियाओं पर कार्रवाई कर प्रकरण पंजीबद्ध करने पर कलेक्टर, एसपी की मुख्यमंत्री श्री चौहान ने की सराहना
( सागर )
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा चलाए जा रहे माफिया मुक्त मध्य प्रदेश के परिप्रेक्ष्य में सागर जिले में भी कलेक्टर श्री दीपक सिंह और पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह के संयुक्त मार्गदर्शन में लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। सागर जिले में भू माफियाओं पर कार्रवाई कर प्रकरण पंजीबद्ध किये जा रहे हैं। जिलें में की गई इन कार्यवाहियों के चलते सागर प्रदेश में प्रथम पाँच जिलों में नरसिंहपुर के साथ स्थान साझा करते हुए प्रथम स्थान पर है। जिले के उम्दा प्रदर्शन की मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सराहना की है।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को कलेक्टर्स, कमिश्नर्स कान्फ्रेंस में विभिन्न विंदुओं की समीक्षा कर रहे थे। माफियाओं के विरुद्ध की गई कार्रवाई में सागर जिले का नाम मध्य प्रदेश में प्रथम पांच स्थान पर रहने पर उन्होंने जिला एवं पुलिस प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहे और सागर सहित प्रदेश को माफिया मुक्त बनाएँ। उन्होंने स्पष्ट तौर पर निर्देश दिये कि, निर्दोशों को बचाते हुए अवैध कब्जाधारियों और भू माफियाओं पर कार्रवाई जारी रहे।

