ग्राम गुलवारा में आयोजित हुआ जिला विधिक साक्षरता शिविर
कटनी – मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देश पर जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कटनी श्यामाचरण उपाध्याय के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कटनी संजय कस्तवार के दिशा निर्देशन में सोमवार को ग्राम पंचायत गुलवारा में विधिक साक्षरता/जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम में पीएलव्ही मनीषा प्यासी ने उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत बालक-बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, संरक्षण, विधि, घरेलु हिंसा, बाल संरक्षण आदि विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। इसके साथ ही गरीब और बेसहारा तथा कमजोर वर्ग के लोगों को निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराये जाने से संबंधित जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि माता-पिता को 6 वर्ष से 14 वर्ष तक की आयु वाले बालकों को प्रतिपाल्य के लिये शिक्षा के अवसर प्रदान करने चाहिये। सभी लोगों में समरसता और समान भ्रातृत्व की भावना का निर्माण करने की सलाह दी। उन्होंने लोक अदालत, ई-सेवा केन्द्र तथा ई-न्यायालय से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उक्त कार्यक्रम में सहायक सचिव विजय हल्दकार ने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों से संबंधित जानकारी प्रदान करते हुये उनकी समस्यायें सुनी।
इस अवसर पर कार्यक्रम में पूजा चक्रवर्ती, राजकुमारी, सुशीला तिवारी, स्नेहलता तिवारी, लक्ष्मी तिवारी, मीना बाई, अनीता राजपाल, सुभद्रा राजपाल, हरकेश रजक, नारायण प्रसाद तिवारी आदि की उपस्थिति रही।

