आवेदनों का त्वरित गति से निराकरण करें

( भोपाल )

जनसुनवाई में 60 आवेदनों पर कार्यवाही के निर्देश

जनसुनवाई में मंगलवार को एडीएम श्री दिलीप यादव, श्री उमराव सिंह मरावी और श्रीमती माया अवस्थी उपस्थित कहा कि आम जनता को शासन की योजना का लाभ निरंतर मिलता रहें इसके लिए स्थानीय स्तर पर कैम्प लगाकर कार्यवाही करें। अपर कलेक्टर सभी अधिकारियों की उपस्थिति में जनसुनवाई कर रहे थे। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 60 आवेदक उपस्थित हुए और प्रत्यक्ष भेंटकर अपनी शिकायत एवं आवश्यकता से अवगत कराया। उन्होंने इन सभी आवेदनों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को भेजकर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। अपर कलेक्टर ने जिला अधिकारियों से कहा कि जनसुनवाई के आवेदनों पर सहानुभूतिपूर्वक और त्वरित गति से कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि जनमानस में स्वच्छ और जनहितैषी प्रशासन की छवि कायम रखना हम सब का दायित्व है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें