दो अवैध कॉलोनियों के विरूद्ध कार्यवाही

( सीहोर )

जिले में अतिक्रमण हटाने के साथ ही अवैध कॉलोनियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाहियां की जा रही हैं। कलेक्टर श्री अजय गुप्ता ने सभी राजस्व अधिकारियों को अवैध अतिक्रमण को चिन्हित कर हटाने तथा अवैध कॉलोनियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं।
इन्दौर भोपाल बायपास रोड पर लगभग 2 एकड़, तथा लगभग 7 एकड़ भूमि पर बिना अनुमति विकसित की जा रही कॉलोनियों में बिजली खंबे, बाउन्ड्रीवॉल एवं अन्य निर्माण हटाया। अवैध कॉलोनियों के विरूद्ध एसडीएम श्री रवि वर्मा, तहसीलदार श्री नरेन्द्र बाबू यादव तथा राजस्व एवं पुलिस दल द्वारा यह कार्यवाही की गई।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें