20 मार्च को मनेगा “अंतराष्ट्रीय खुशहाली दिवस”

( ग्वालियर )

ग्वालियर जिले में भी आनंदम संस्थान की पहल पर 20 मार्च को “अंतर्राष्ट्रीय खुशहाली दिवस” मनाया जायेगा। संयुक्त राष्ट्र के आह्वान पर हर साल 20 मार्च को “अंतराष्ट्रीय खुशहाली दिवस” मनाया जाता है। जिले में अंतर्राष्ट्रीय खुशहाली दिवस पर विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित करने के निर्देश मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, आयुक्त नगर निगम, संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय, जिला शिक्षा अधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए गए हैं।
ज्ञात हो मध्यप्रदेश में राज्य आनंद संस्थान अध्यात्म विभाग द्वारा एक स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए विभिन्न आनंदमयी गतिविधियों के आयोजन के माध्यम से तनाव मुक्ति एवं आनंद के प्रसार की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।
“अंतर्राष्ट्रीय खुशहाली दिवस” को मनाने का उद्देश्य यह है कि व्यक्ति को इस बात का आभास कराना है कि केवल आर्थिक विकास ही नहीं लोगों की खुशहाली और सुख को बढ़ाना भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह दिवस समावेशी, न्यायोचित और संतुलित आर्थिक विकास की जरूरत पर बल देता है, जिसमें सतत उन्नति, गरीबी उन्मूलन और सभी की खुशहाली व सुख को सुनिश्चित किया जा सके और खुशी की तलाश को मानवीय अधिकारों और बुनियादी लक्ष्य में शामिल किया जा सके।
अंतराष्ट्रीय खुशहाली दिवस पर अल्प विराम एवं विमर्श सत्र सहित सांस्कृतिक व साहित्यिक गतिविधियाँ तथा मनोरंजन एवं खेलकूद पर आधारित कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश राज्य आनंदम संस्थान के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अखिलेश अर्गल द्वारा दिए गए हैं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें