किसानों की सुविधा हेतु जिला स्तर पर कंट्रोल रूम गठित

( ग्वालियर )

रबी विपणन वर्ष 2021-22 में प्राइज सपोर्ट स्कीम के अंतर्गत चना एवं सरसों उपार्जन का कार्य 22 मार्च से किया जा रहा है। चना एवं सरसों उपार्जन में किसानों की सुविधा की दृष्टि से जिला स्तर पर कंट्रोल रूम का गठन किया गया है।
उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास श्री आनंद बड़ोनिया ने बताया कि जिला स्तर पर गठित कंट्रोल रूम का मोबाइल नम्बर 9893991822 तथा दूरभाष नम्बर 0751-2467920 है। इसके लिये जिला परामर्शदाता श्री कमलेश राजपूत को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह कंट्रोल रूम प्रात: 10.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक संचालित होगा। जिले के किसान भाईयों से अपील की गई है कि उपार्जन के संबंध में कोई भी जानकारी अथवा समस्या हो या कोई जानकारी लेना हो तो कंट्रोल रूम पर संपर्क किया जा सकता है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें