गुरुवार को 1616 लाभार्थियों को लगाया गया कोविड-19 वैक्सीन

सीएमएचओ डॉ. मुढि़या ने दी जानकारी

कटनी – गुरुवार को कटनी जिले में कोविड-19 टीकाकरण निर्धारित केन्द्रों पर किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रदीप मुढि़या ने बताया कि कटनी जिले में 18 मार्च को कोविड-19 वैक्सीनेशन के तहत 1616 लाभार्थियों को कोविड-19 वैक्सीन लगाया गया। इसमें 68 फ्रंटलाईन वर्कर्स और 29 हेल्थकेयर वर्कर्स को फर्स्ट डोज लगाया गया है। इसी प्रकार 36 हेल्थकेयर वर्कर्स और 192 फ्रंटलाईन वर्कर्स को सेकेण्ड डोज का टीकाकरण किया गया है। 60 वर्ष से अधिक आयु के 1087 सीनियर सिटिजन्स और 45 से 59 आयु वर्ष के चिन्हित 204 व्यक्तियों को कोविड-19 का वेक्सीनेशन किया गया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें