अन्न उत्सव के तहत 26 मार्च को 434 उचित मूल्य दुकानों में हुआ खाद्यान्न वितरण
कटनी – जिले में जारी निर्देशों के तहत सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत 26 एवं 27 मार्च को पुनः अन्न उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें नवीन पात्रतापर्चीधारी उपभोक्ताओं को शत्-प्रतिशत खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने पात्र हितग्रहियों को खाद्यान्न वितरण कर उन्हें अन्न उत्सव में लाभान्वित किया जा रहा है।
इसी क्रम में गत दिवस 26 मार्च को जिले की 434 शासकीय उचित मूल्य दुकानों में अन्न उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें अन्न उत्सव के तहत शेष बचे हितग्राहियों को राशन वितरण उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से कर उन्हें लाभान्वित किया गया। गतदिवस आयोजित अन्न उत्सव के तहत शुक्रवार को जिलेभर में 91 प्रतिशत से अधिक हितग्राहियों को खाद्याान्न का वितरण किया गया है।

नवीन पात्रता पर्चीधारियों को भी अन्न उत्सव के तहत खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि वर्तमान स्थिति तक 13 हजार 773 नवीन पात्रता पर्चियों में से 11 हजार 257 लोगों को खाद्यान्न का वितरण किया जा चुका है। शेष अन्य पात्रों के लिये खाद्यान्न वितरण का कार्य जारी है।
अन्न उत्सव का कार्य प्रभावी रुप से हो, इसके लिये राशन की दुकानों का विजिट एसडीएम के द्वारा भी किया गया।

