ब्रेकिंग न्यूज़ : सोमवार एवं मंगलवार को कटनी जिले में तीन स्थानों पर होगा कोविड-19 वेक्सीनेशन
45 वर्ष या उससे अधिक आयुवर्ग के लाभार्थियों को लगाया जायेगा टीके का पहला डोज
कटनी – जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ0 समीर सिंघई ने बताया कि जिले में सोमवार एवं मंगलवार को तीन स्थानों में कोविड-19 का वेक्सीनेशन कार्य किया जायेगा। जिसके तहत जिला चिकित्सालय कटनी, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रेमनगर, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लखेरा मे लगाये जायेंगे। इन सत्रों मे केवल 45 साल से उपर के समस्त लार्भीयो को प्रथम डोज का टीका लगाया जायेगा।
5 एवं 6 अप्रैल को होने वाले वेक्सीनेशन के दौरान किसी अन्य व्यक्तियों को टीकाकरण नही किया जायेगा और न ही द्वितीय डोज का टीकाकरण किया जायेगा। टीकाकरण के पश्चात टीकाकरण कार्ड भी संबंधित व्यक्तियों को दिये जायेंगे। इस कार्ड को संबंधित व्यक्ति को 28 दिन बाद द्वितीय डोज के साथ अनिवार्य रूप से साथ मे लाना होगा। जिसके आधार पर लाभीर्थी को को-वैक्सीन का द्वितीय डोज प्रदान किया जायेगा।

