खेतों में आग लगने से हुई फसल नुकसानी का किसानों को तत्काल मुआवजा मिले

( होशंगाबाद )

कमिश्नर नर्मदापुरम श्री श्रीवास्तव ने दिए निर्देश

खेतों में आग लगने से हुई फसल नुकसानी का किसानों को तत्काल मुआवजा दिया जाए । यह निर्देश कमिश्नर नर्मदापुरम श्री रजनीश श्रीवास्तव ने संभाग के तीनों जिले होशंगाबाद, बैतूल एवं हरदा के जिला कलेक्टर को दिए हैं। कमिश्नर श्री श्रीवास्तव ने कहा है कि नरवाई जलाने आदि आगजनी की घटनाओं से किसानों को फसल नुकसानी के साथ-साथ पशु धन की भी हानि होती है। ऐसी घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई की जाकर सर्वे उपरांत किसानो को शासन के निर्देशानुसार मुआवजा उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें