ब्रेकिंग न्यूज़ : ब्रिज शिक्षा केंद्रों के माध्यम से ग्रामीण अंचलों में प्रदान की जा रही है गुणवत्तायुक्त प्राथमिक शिक्षा
( कैमोर )
ब्रिज शिक्षा केंद्रों के माध्यम से एसीसी ट्रस्ट एवं जनमंगल संस्थान के संयुक्त प्रयासों से ग्रामीण अंचलों में प्रदान की जा रही है गुणवत्तायुक्त प्राथमिक शिक्षा
एसीसी ट्रस्ट कैमोर सीमेंट वर्क्स के एसीसी विद्या उत्कर्ष परियोजना के अन्तर्गत डायरेक्टर प्लांट श्री के.आर. रेड्डी के मार्गदर्शन में जनमंगल संस्थान के सहयोग से एसीसी सीएसआर परियोजना क्षेत्र के 8 गांव में 12 ब्रिज शिक्षा केंद्रों का संचालन किया जा रहा है, जिससे लगभग 500 बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं! ब्रिज शिक्षा केंद्र में मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान की जा रही है! ब्रिज शिक्षा केंद्रों के संचालन हेतु स्थानीय ग्राम के शिक्षित युवा ब्रिज शिक्षक के रूप में कार्यरत है! ब्रिज शिक्षा केंद्र में विद्या उत्कर्ष टीम के द्वारा समय-समय पर बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु एलसीडी प्रोजेक्टर के माध्यम से कहानी कविताओं के द्वारा बच्चों को डिजिटल शिक्षा प्रदान की जा रही है ! ब्रिज शिक्षक पालको के साथ पालक संघ बैठकों का आयोजन कर पालकों को शिक्षा के क्षेत्र में जागरूक कर रहे है! साथ ही ब्रिज शिक्षा केंद्रों में कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता, गुब्बारा दौड़, गीत, चम्मच दौड़, कहानी, कविताओं के माध्यम से अध्यापन कार्य कराया जा रहा है, जिससे बच्चे रोचकता से ब्रिज शिक्षा केंद्र आकर शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं !
ब्रिज शिक्षक अध्यापन कार्य गतिविधि आधारित शिक्षा, खेल खेल में शिक्षा, शिक्षण सहायक सामग्री(TLM) का उपयोग कर शिक्षा के परिक्षेत्र में गांवों में सकारात्मक माहौल का निर्माण कर रहे हैं, एवं बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा में जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है ! ब्रिज शिक्षा केंद्रों के संचालन मे एसीसी सीएसआर प्रमुख श्रीमती एनेट एफ विश़वास के नेतृत्व मे एवं जनमंगल संस्थान के निदेशक श्री महेंद्र खरे के निर्देशन मे संचलित किया जा रहा है। सभी ब्रिज शिक्षा केंद्रों के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी विद्या उत्कर्ष परियोजना के टीम लीडर श्री पीयूष लाल एवं परियोजना समन्वयक श्री ओमप्रकाश पाठे, निर्वाहन कर रहे हैं !

