गेहूं उपार्जन केन्द्रो पर अधीनस्थ अधिकारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश
( श्योपुर )
निर्धारित खरीदी केन्द्रों पर एसएमएस मिलने पर तौला जावेगा गेहूं
कलेक्टर श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में रबी उपार्जन वर्ष 2021-22 में जिले में बनाये गये गेहूं उपार्जन केन्द्रो पर किसानों से गेहूं की खरीदी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में निरीक्षण करने के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्योपुर, कराहल, विजयपुर को अपने-अपने क्षेत्र में अधीनस्थ अधिकारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिये है। साथ ही जिले में निर्धारित किये गये खरीदी केन्द्रो पर एसएमएस मिलने पर किसानों का गेहूं तौला जावेगा। अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय द्वारा जारी निर्देशों में कहा है कि उपार्जन वर्ष 2021-22 में समस्त खरीदी केन्द्रों पर एसडीएम अपने-अपने क्षेत्रों में किसानों से 05 अपै्रल से 15 मई 2021 तक की गेहूं की खरीदी की जावेगी। इस खरीदी कार्य का अनुविभागीय अधिकारी राजस्व निरीक्षण करें। साथ ही अपने अधीनस्थ अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई जावे। जिससें खरीदी केन्द्र पर किसानों से आसानी से गेहूं खरीदा जा सकें। उपार्जन कार्य के अतंर्गत नागदा केन्द्र के अंतर्गत सेवा सहकारी संस्था नागरगावडा, सोईकंला, विपणन सेवा सहकारी संस्था श्योपुर, बृहत्ताकार सेवा सहकारी संस्था श्योपुर, सेवा सहकारी संस्था गोहेडा, आसीदा, नागदा एवं गुरूनावदा खरीदी संस्था को शामिल किया गया है। इसी प्रकार सलमान्या केन्द्र के अंतर्गत आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था आवदा, बृहत्ताकार सेवा सहकारी संस्था बडौदा, सेवा सहकारी संस्था नयागांव तेखण्ड, बृहत्ताकार सेवा सहकारी संस्था पाण्डोला, सेवा सहकारी संस्था राडेप, फिलोजपुरा, नयागांव ढोढपुर संस्था को शामिल किया गया है। इसके अलावा खरीदी केन्द्र/संस्था लुहाड, दांतरदाकंला, सोंठवा, तलावदा, तलावडा, जलालपुरा, प्रेमसर, विजरपुर, जावदेश्वर, क्यारपुरा, उतनवाड, बोरदादेव, ढोढर, मानपुर, ननावद, कराहल, बगरवां, पहेला, विजयपुर मे दो संस्था, गसवानी, रघुनाथपुर में दो संस्था, वीरपुर एवं ओछापुरा को शामिल किया गया है।

