माईक्रो कन्टेन्टमेन्ट क्षेत्रों में किया जा रहा है सैनीटाईजेशन, स्वच्छता तथा सर्वे का कार्य
सोमवार को एसडीएम कटनी ने किया माधवनगर अन्तर्गत कन्टेन्टमेन्ट जोन का निरीक्षण
कटनी – जिले में रविवार को कोरोना संक्रमित क्षेत्रों में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा द्वारा आदेश जारी करते हुये माईक्रो कन्टेन्टमेन्ट जोन घोषित किया गया है। कोविड-19 के संक्रमण को रोकने की दृष्टि से निर्धारित माईक्रो कन्टेन्टमेन्ट जोन में आरआर टीम सहित अन्य संबंधित विभागों द्वारा गतिविधियां की जा रही है। जिसके तहत इन क्षेत्रों में नगर निगम द्वारा स्वच्छता तथा सैनीटाईजेशन का कार्य किया जा रहा है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संबंधित कन्टेन्टमेन्ट क्षेत्र अन्तर्गत सर्वे का कार्य भी जारी है। इसी प्रकार विद्युत सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के संबंध में भी आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को विभिन्न विभागों द्वारा घोषित 5 माईक्रो कन्टेन्टमेन्ट जोन अन्तर्गत कोविड-19 के तहत जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्यवाही की गई। इसके तहत माधवनगर के 21 बंगला लाईन पीएम दाल मिल के पास, गर्ग चौराहा क्षेत्र के योगा होटल के पास महेश मेडिकल के बगल से, संत नगर के जायसवाल गली, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के एनआईजी 67 तथा जयप्रकाश वार्ड में गली नंबर 1 शारदा हॉस्पिटल माईक्रो कन्टेन्टमेन्ट जोन में सैनीटाईजेशन, विद्युत व्यवस्था, साफ-सफाई व्यवस्था विभागों द्वारा की गई। वहीं इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी इन क्षेत्रों में घर-घर जाकर सर्वे किया जा रहा है। इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सैम्पलिंग का कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है।
कन्टेन्टमेन्ट क्षेत्र में व्यवस्थाओं का जायजा भी सोमवार को इन्सीडेन्ट कमाण्डर व एसडीएम बलबीर रमन ने लिया। इस दौरान तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव, पुलिस, नगर निगम तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे।

