ब्रेकिंग न्यूज़ : आरपीकेपी इंडिया न्यूज़ के एक क्लिक में पढ़ें 6 अप्रैल, मंगलवार की अहम खबरें

भोपाल

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने की संभागों और जिलों में प्रमुख व्यक्तियों से चर्चा

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्वास्थ्य आग्रह के बाद मिंटो हॉल परिसर से वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा जिलों और संभागों के विभिन्न संगठनों प्रमुख नागरिकों और समाज-सेवियों से चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री चौहान को इस दौरान कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए अनेक महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए गए।मुख्यमंत्री श्री चौहान से इंदौर और उज्जैन संभाग के जन-प्रतिनिधियों और प्रमुख व्यक्तियों की चर्चा के दौरान इंदौर के डॉ. भंडारी, खरगोन के श्री कल्याण अग्रवाल, झाबुआ के श्री मनोज अरोड़ा और रतलाम के श्री एम.के. जैन ने चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इंदौर के नागरिकों से बातचीत में कहा कि जिस तरह स्वच्छता के मामले में इंदौर पूरे देश में प्रथम है, उसी तरह कोरोना का संक्रमण रोकने में भी इंदौर को आगे रहना है। झाबुआ के नागरिकों ने कहा कि फिलहाल हाट बाजार और साप्ताहिक बाजार नहीं लगना चाहिए, इससे भीड़ पर नियंत्रण किया जा सकता है। रतलाम के नागरिकों का सुझाव था कि वैक्सीनेशन कोरोना संक्रमण को रोकने में सक्षम है। वैक्सीनेशन कार्य से संबंधित विशेष प्रचार-प्रसार भी होना चाहिए। यह प्रचार व्यक्तिगत, संस्थागत और सरकार के स्तर पर होगा तो आम लोगों का मनोबल बढ़ेगा। वैक्सीन के प्रति विश्वास में वृद्धि होगी। वैक्सीनेशन संक्रमण की समाप्ति का अचूक माध्यम है।

धान मीलिंग के लिये गठित मंत्रि-मंडलीय उप समिति की बैठक संपन्न

( भोपाल ) खरीफ वर्ष 2020-21 धान मीलिंग/निस्तारण के लिये गठित मंत्रि-मंडलीय उप समिति की बैठक आज मंत्रालय में संपन्न हुई। बैठक में खाद्य मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह एवं कृषि मंत्री श्री कमल पटेल भौतिक रूप से उपस्थित थे। समिति के अन्य सदस्य सहकारिता मंत्री श्री अरविंद भदौरिया एवं आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), जल संसाधन राज्य मंत्री श्री रामकिशोर कांवरे ने बैठक में वर्चुअली भाग लिया।

सहकारिता मंत्री श्री अरविंद भदौरिया के प्रस्ताव पर उप समिति ने धान मिलर्स को आने वाली समस्याओं के संबंध में चर्चा के लिये आगामी 9 अप्रैल को आमंत्रित किया है। कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने कहा कि मिलर्स के साथ चर्चा के बाद मीलिंग के संबंध में अंतिम निर्णय लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों में मिलर्स को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि का अध्ययन कर लें, जिससे प्रदेश को धान के निस्तारण में कम से कम नुकसान हो।

धान की क्वालिटी पर होगा कंट्रोल

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह ने बताया कि प्रदेश में प्रोत्साहन राशि की अधिकता का कारण हमारे धान की क्वालिटी भी है। धान की क्वालिटी को कंट्रोल करने के लिये नागरिक आपूर्ति निगम में 400 क्वालिटी एक्सपर्टस की भर्ती की प्रक्रिया जारी है। इसके अलावा आउटसोर्स के माध्यम से धान की गुणवत्ता के लिये एक्सपर्टस की सेवाएँ ली जायेंगी। संचालक खाद्य के अधीन क्वालिटी कंट्रोल के लिये संयुक्त संचालक स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में टीम का गठन किया जा रहा है और एफ.सी.आई. से विषय-विशेष में पांरगत अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति पर लेने की प्रक्रिया जारी है।

प्रमुख सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति श्री फैज़ अहमद किदवई ने बताया कि मिलर्स की प्रोत्साहन राशि 25 रूपये से बढ़ाकर 50 रूपये की गई थी। मिलर्स द्वारा इस पर अपनी असहमति जताते हुए इसे 100 रूपये करने की मांग की थी परंतु मिलर्स ने घाटे की बात कहते हुए इसमें भी कोई रूचि नहीं दिखाई।

प्रमुख सचिव श्री किदवई ने बताया कि अन्य राज्यों में प्रोत्साहन राशि का भी अध्ययन किया गया था, जिसमें आंध्र प्रदेश में प्रोत्साहन राशि 60 रूपये, छत्तीसगढ़ में 30, 40 और 45 रूपये दी जा रही है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में 20 और 80 रूपये है तथा पंजाब में प्रोत्साहन राशि शून्य है। उन्होंने बताया कि इस विषय पर आगामी वर्षा के मौसम को ध्यान में रखते हुए शीघ्र निर्णय लिया जाना उचित होगा।

बैठक में प्रबंध संचालक नागरिक आपूर्ति निगम श्री अभिजीत अग्रवाल द्वारा प्रदेश में मीलिंग की विगत 3 वर्षों की धान उपार्जन, मीलिंग की तिथि एवं मीलिंग की अवधि सहित मीलिंग के लिये शेष उपलब्धता पर डिजिटली प्रस्तुतीकरण समिति के समक्ष किया गया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 750 राइस मिल हैं, जिनमें 35 हजार मीट्रिक टन मीलिंग प्रतिदिन की जा सकती है। भारत सरकार द्वारा सौरटेक्स आधारित मीलिंग को प्राथमिकता दी जाती है। प्रदेश में 15 से 20 प्रतिशत सौरटेक्स मिल्स उपलब्ध हैं।

जबलपुर संभाग में 959 करोड़ रूपये की जलसंरचनाओं के कार्य जारी

( भोपाल ) लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जबलपुर संभाग में कुल 1515 जलप्रदाय योजनाओं का कार्य जारी है। इन जलप्रदाय योजनाओं की कुल लागत 959 करोड़ 13 लाख 70 हजार रूपये है। विभाग के मैदानी कार्यालयों द्वारा जल जीवन मिशन के मापदण्डों के अनुसार कार्य प्रारम्भ कर दिये गए हैं।

प्रदेश की समग्र ग्रामीण आबादी को घरेलू नल कनेक्शन से पेयजल की आपूर्ति किए जाने के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जलसंरचनाओं की स्थापना एवं विस्तार के कार्य किए जा रहे हैं। इनमें जबलपुर जिले की 194, कटनी 120, छिन्दवाड़ा 133, सिवनी 128, बालाघाट 334, मण्डला 222, डिण्डौरी 174 तथा नरसिंहपुर की 210 जलसंरचनायें शामिल हैं। इन जिलों के विभिन्न ग्रामों में पूर्व से निर्मित पेयजल अधोसंरचनाओं को नये सिरे से तैयार कर रेट्रोफिटिंग के अन्तर्गत भी कार्य किया जा़ रहा है।

इसके अतिरिक्त जल निगम भी जबलपुर संभाग के 1279 ग्रामों में नल कनेक्शन के जरिये जल उपलब्ध कराने का कार्य कर रहा है। जबलपुर, सिवनी, कटनी तथा नरसिंहपुर जिलों के इन ग्रामों में एक लाख 73 हजार 300 नल कनेक्शन दिए जायेंगे। इन जलप्रदाय योजनाओं के पूर्ण होने पर 12 लाख 14 हजार से अधिक ग्रामीण आबादी को लाभ पहुँचेगा।

राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के अन्तर्गत ग्रामीण आबादी को शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था किए जाने की दिशा में सरकारी प्रयास तेजी से जारी हैं। जहाँ जलस्त्रोत हैं, वहाँ उनका समुचित उपयोग कर आसपास के ग्रामीण रहवासियों को पेयजल प्रदाय किया जायेगा। जिन ग्रामीण क्षेत्रों में जलस्त्रोत नहीं हैं वहाँ यह निर्मित किए जायेंगे। समूची ग्रामीण आबादी के लिए यह व्यवस्था चरणबद्ध तरीके से अगले तीन सालों (2023 तक) में पूरा करने का लक्ष्य है।

सतर्कता ही बचाव है, सभी के सहयोग से ही यह लड़ाई जीती जा सकती है – कलेक्टर
कोविड-19 के मद्धेनजर स्वयंसेवी, सामाजिक संगठन, प्रबुद्धजनों एवं धर्मगुरुओं की बैठक आयोजित

कटनी – कोविड-19 के प्रति जनजागरुकता लाने एवं सामाजिक सहयोग मे मद्धेनजर जिला पंचायत में समाजसवी संगठन, प्रबुद्धजनों एवं धर्म गुरुओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने समाज के सभी वर्गों से सहयोग की अपील की। उन्होने कहा कि कोविड-19 यह लड़ाई हम बिना सहयोग के नहीं लड़ सकते। इसमें सामाजिक सहभागिता बेहद जरुरी है। उन्होने कहा कि सकारात्मक सोच और ऊर्जा के साथ आप शासन-प्रशासन का इसमे सहयोग करें।

बैठक में प्रदेश में आज से प्रारंभ हुये ‘‘मैं कोरोना वॉलियंटियर’’ अभियान से जोड़ने का आव्हान सभी समाजिक, व्यवसायिक संगठनों से कलेक्टर ने किया। जिला समन्वयक जन अभियान परिषद् द्वारा अभियान के उद्देश्य और पंजीयन की जानकारी दी गई। कलेक्टर श्री मिश्रा ने बताया कि आप सभी इस अभियान की विभिन्न श्रेणियों में जुड़कर काम कर सकते हैं। इसके लिये एमपी माय गोव की वेबसाईट पर पंजीयन कराया जा सकता है।

समाज सेवी संगठनों की बैठक में मैं कोरोना वॉलियंटियर अभियान की श्रेणियों की जानकारी भी कलेक्टर श्री मिश्रा ने दी। उन्होने बताया कि आप वेक्सीनेशन वॉलेंटियर, मास्क जागरुकता वॉलेन्ंिटयर, मोहल्ला टोली संगठन स्वयं सेवक और चिकित्सा सुविधा वॉलेन्टियर के रुप में अपना पंजीयन कराकर इस आपदा को रोकने में अपना योगदान दे सकते हैं।

जिला प्रशासन द्वारा अब तक कोविड-19 को लेकर जारी किये गये सभी दिशा-निर्देशों के विषय में भी कलेक्टर श्री मिश्रा ने बैठक में बताया। उन्होने कहा कि कोविड-19 के प्रति सजगता, बचाव और सतर्कता ही सबसे सशक्त साधन हैं। हम सभी अपने शहर, अपने जिले में अपने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभायें और इसमें सहयोग प्रदान करें।

बैठक में उपस्थित प्रत्येक सामाजिक और व्यवसायिक संगठन ने उनके द्वारा अब तक किये गये सामाजिक कार्यों और गतवर्ष कोरोना अवधि में किये गये कार्यों की जानकारी दी गई। कलेक्टर ने सभी से आग्रह किया कि आप अपने स्वविवेक से अपने कार्यक्षेत्र का चुनाव करें। जिसमें आप शासन-प्रशासन का सहयोग करें। उन्होने आस्वस्त किया कि जिला प्रशासन द्वारा आप सभी को यथासंभव सहयोग प्रदान किया जायेगा। पूरे जिले में आरआर टीम का गठन किया गया है। यह आरआर टीम भी आपका सहयोग करेगी। आप प्रशासन की टीम के साथ जुड़कर अपने कार्यों को संपादित कर सकेंगे।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत जगदीश चन्द्र गोमे, नगर निगम उपायुक्त अशफाक परेवज, प्रभारी ईई नगर निगम राकेश शर्मा सहित समस्त सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

7 दिवसीय विशेष शिविर का समापन कार्यक्रम ग्राम छहरी में हुआ आयोजित

कटनी – शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.विद्यालय माधवनगर कटनी की राष्ट्रीय सेवा योजना का 7 दिवसीय विशेष शिविर का समापन 5 अप्रैल को ग्राम छहरी में हुआ। यह शिविर रमेश सिंह के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। शिविर का मुख्य उद्देष्य कोरोना वैश्विक महामारी की रोकथाम, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं बालिका शिक्षा के महत्व पर आयोजित रहा। इस शिविर के समापन सत्र में, ग्राम पंचायत छहरी के सरपंच जगदीश उरमलिया, जल उपभोक्ता संघ के अध्यक्ष नागेन्द्र सिंह परिहार, एन.एस.एस. जिला संयोजक डा. आर.पी सिंह एवं माध्यमिक विद्यालय छहरी के प्रधानाध्यापक सुनील मिश्रा की उपस्थिति रही। समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता नागेन्द्र सिंह परिहार ने किया।

समापन सत्र का शुभारंभ अतिथि जनो के द्वारा युगपुरुष स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण द्वारा हुआ। एन.एस.एस. जिला संयोजक डा.आर.पी.सिंह द्वारा एन.एस.एस. से संबंधित विचार व्यक्त किया किये गये एवं छात्र ध्रुव श्रीवास द्वारा शिविर का प्रतिवेदन पढ़ा गया। ग्राम छहरी में स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर जनता को कोरोना महामारी से बचाव हेतु जागरुक किया एवं रैली निकालकर स्लोगनों के साथ लोगों को जानकारी दी गई। गॉव के पास स्थित सार्वजनिक स्थलों में साफ-सफाई की गई। इसके अतिरिक्त नाटक एवं गायन के माध्यम से जल बचाओ, स्वच्छता ही जीवन है, बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं जैसे नीतिवाक्यों के साथ जनजागृति के कार्य किए गए। इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक राजपति सिंह, एस.एन सिंह एवं अश्विनी विश्वकर्मा की उपस्थिति रही। अंत में रासेयों कार्यक्रम अधिकारी रमेश सिंह नें सभी का आभार व्यक्त किया।

जिले के नगरीय क्षेत्रों में शाम 8 बजे बाजार बंद होंगे

( गुना ) बढ़ते कोरोना के प्रकरणों को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन स‍मिति की बैठक कलेक्‍ट्रेट सभाकक्ष में संपन्‍न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी नागरिकों के लिए मास्‍क की अनिवार्यत: रहेगी। इसके अलावा सभी नगरीय क्षेत्रों में बाजार 8 बजे आवश्‍यक रूप से बंद होंगे। केवल मेडिकल स्‍टोरों और पेट्रोल पंप को छूट रहेगी। डेयरी को भी शाम 8 बजे तक ही संचालित किया जा सकेगा।
बैठक में विधायक गुना श्री गोपीलाल जाटव, भाजपा जिलाध्‍यक्ष श्री गजेन्‍द्र सिंह सिकरवार, कलेक्‍टर श्री कुमार पुरूषोत्‍तम, पुलिस अधीक्षक श्री राजीव कुमार मिश्रा, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री निलेश परीख अपर कलेक्‍टर श्री विवेक रघुवंशी सहित समिति सदस्‍य उपस्थित रहे।
बैठक में उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कलेक्‍टर श्री कुमार पुरूषोत्‍तम ने कहा कि जिले में कोरोना के केस बहुत ही तेजी से बढ़ रहे हैं। खास बात यह है कि एक व्‍यक्ति संक्रमित होने पर परिवार के अन्‍य व्‍यक्ति भी तेजी से संक्रमित हो रहे हैं। अत: इस संबंध में समिति गंभीरता से मिलकर एहतियातन कदम उठाए।
बैठक में सर्व सम्‍मति से निर्णय लिया गया कि बाजार शाम 8 बजे तक ही खुले रह सकेंगे। 8 बजे के बाद आवश्‍यक रूप से बंद होंगे। दुकानदान स्‍वयं मास्‍क पहनेंगे और सामान बेचते वक्‍त ग्राहक को मास्‍क पहनवाएंगे। रेस्‍टोंरेट पर बैठकर खाना खाना प्रतिबंधित रहेगा किंतु खाना पैक कर टेक होम चालू रहेगा। चाय की गुमठी शाम 8 बजे के बाद खुली रहेगी किंतु वहां पर मजमा नही लगेगा। अनावश्‍यक घूमने पर रोक रहेगी। कोई भी व्‍यक्ति अनावश्‍यक रूप से वाहन या पैदल घूमता पाया जाता है तो उसे टोककर कारण पूछा जाएगा। उचित कारण न मिलने पर उसके विरूद्ध कार्रवाई होगी।

बैठक में लिए गए महत्‍वपूर्णं निर्णय

1 आंगनबाडी में बच्‍चों को घर-घर जाकर खाद्यान्‍न वितरित होगा।
2 बैंकों में भीड़ जमा न हो इसके लिए व्‍यवस्‍था बनायी जाएगी।
3 बाहर से आने वाले व्‍यक्तियों के लिए ग्रामीण क्षेत्र में भी कोरेन्‍टाईन सेंटर बनाए जाएंगे।
4प्रायवेट अस्‍पतालों में कोविड प्रकरणों के लिए पृथक से वार्ड बनाकर इलाज किया जा सकेगा। अस्‍पताल प्रशासन को सूचना देगा।
5 कोरोना के दौरान उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाले डॉक्‍टर श्री सुनील यादव तथा अन्‍य डॉक्‍टर स्‍टाफ को सम्‍मानित किया जाएगा।
6 एसिम्‍टीमेटिक प्रकरणों को होम कोरेन्‍टाइन के दौरान सख्‍ती से घर पर ही रखा जाएगा।
7 धार्मिक स्‍थलों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए निहाल देवी सहित अन्‍य स्‍थलों पर लाइव दर्शनों की व्‍यवस्‍था डिजिटल माध्‍यम से की जावेगी।

मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने व्यापारी प्रतिनिधि, समाजसेवी, प्रबुद्धजन से किया संवाद

(अलिराजपुर) कोविड -19 के मद्दनेजर मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा स्वास्थ्य आग्रह कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेशभर के गणमान्यजनों, व्यापारी प्रतिनिधि, समाजसेवीगण आदि से वीडियो कॉन्फ्रेन्स के माध्यम से कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने संबंधित संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी से आह्वान किया कि मास्क अनिवार्य रूप से पहने, सोशल डिस्टेन्सींग का पालन करते हुए हाथों को साबुन अथवा सेनेटाइज से थोडे-थोडे समय में साफ करते रहे। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि कोरोना से बचाव के लिए प्रत्येक व्यक्ति को वालेन्टीयर की भूमिका निभाते हुए स्वयं के साथ-साथ अपने परिवारजनों सहित आमजन को अनिवार्य रूप से मास्क लगाने और कोविड दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराए जाने की पहल करना होगी। इस अवसर पर विभिन्न जिलों के समाजजनों, व्यापारी प्रतिनिधिगण, प्रबुद्धजन से संवाद भी किया।

सशक्त वाहिनी अभियान से जुड़कर युवतियां बना रहीं अपना कैरियर (खुशियों की दास्तां)
जिले की दो बेटियां बनीं सेना में कांस्टेबल

(सतना) प्रदेश के सभी जिलों में ‘‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं’’ योजना के अंतर्गत सशक्त वाहिनी अभियान का संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जा रहा है। इस अभियान के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु की युवतियों को पुलिस अथवा सेना में भर्ती के लिये निःशुल्क कोचिंग, फिजिकल ट्रेनिंग दिलाने के साथ-साथ अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तथा आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सतना जिले की प्रतिभावान बेटियां अभियान से जुड़कर अलग-अलग क्षेत्रों में अपना कैरियर बना रहीं हैं। बीएसएफ में कांस्टेबल के पद पर चयनित साक्षी पाण्डेय और सीआरपीएफ में कांस्टेबल बनीं सोनम वर्मा इसी अभियान का हिस्सा हैं। साक्षी और सोनम अपनी इस उपलब्धि के लिये प्रदेश सरकार तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अभियान की सराहना करते नही थकतीं।

शासकीय कन्या महाविद्यालय में बीएससी सीएस के बाद राजनीति शास्त्र से एमए तथा शासकीय स्वशासी महाविद्यालय से बीए की पढ़ाई करने वाली सोनम वर्मा पुलिस या सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने के लिये आतुर थी। आर्थिक तंगी तथा मार्गदर्शन व संसाधनों की कमी के कारण इन दोनो बेटियों का सपना पूरा नही हो रहा था और पारिवारिक स्थितियों के कारण इंदौर, भोपाल जाकर कोचिंग भी नहीं लें पा रहीं थी। तभी इन्हें ‘‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’’ योजना अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित सशक्त वाहिनी अभियान की जानकारी मिली। दोनो बेटियों ने निःशुल्क कोचिंग और प्रशिक्षण के लिये विभाग में आवेदन किया। तदोपरांत चयन होने के बाद अन्य युवतियों के साथ प्रशिक्षण पूर्ण किया। प्रशिक्षण उपरांत सीआरपीएफ एव ंबीएसएफ में भर्ती की जानकारी मिलने पर आवेदन किया और परीक्षा में सफलता में मिली। इस प्राप्त सफलता में सशक्त वाहिनी का प्रशिक्षण काम आया।
सहायक संचालक श्याम किशोर द्विवेदी ने बताया कि पुलिस, वन या केन्द्रीय बल में भर्ती के लिए महिलाओं की अधिकतम ऊंचाई 158 सेमी मांगी जाती है। इसलिए योजना के तहत जुडने के लिए आवेदन करने वाली युवतियों की ऊंचाई के आधार पर चयन कर लिया जाता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराने के लिए योजना से जुड़ी युवतियों को निःशुल्क किताबें दी जाती हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी सौरभ सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के तहत निःशुल्क मार्गदशन और फिजिकल ट्रेनिंग दी जाती है। महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत बालिकाओं को पुलिस, वन विभाग, रेलवे, केन्द्रीय बल में भर्ती के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। होमगार्ड कार्यालय में गोला फेक, लंबी कूद, दौड़, शारीरिक व्यायाम का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

जिले में एसएसटी टीमों द्वारा सघन वाहन चेकिंग कार्य लगातार जारी

( दमोह ) विधानसभा उप निर्वाचन 2021 विधानसभा क्षेत्र 55- दमोह अंतर्गत होने वाले निर्वाचन हेतु बनाई गई एसएसटी टीम द्वारा चेकपोस्ट झापन, रहली जबलपुर मार्ग, थाना तेजगढ़ सहित अन्य नाकों पर सघन वाहन चेकिंग कार्य लगातार जारी है, टीम प्रभारी लक्ष्मण सिंह ठाकुर, एएसआई बीपी साहू, आरक्षक नन्हे भाई, कैमरामैन श्रीकांत मौजूद थे। इसी प्रकार जिले के हटा अंतर्गत एसएसटी टीम सिलापरी रजपुरा के अलावा टीम प्रभारी अभाना द्वारा भी सतत वेकिंग की जा रही है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें