शहर में टीकाकरण व्यवस्था दुरुस्त करने एसडीएम, सिविल सर्जन ने तीन अस्पतालों का किया विजिट
शीघ्र ही तीन नये केन्द्रों पर प्रारंभ होगा कोविड-19 वेक्सीनेशन
कटनी – कटनी शहर में कोविड-19 वेक्सीनेशन की व्यवस्था को और दुरुस्त करने के लिये जिला प्रशासन द्वारा प्रयास किये जा रहे हैं। गतदिवस जिला चिकित्सालय के विजिट के दौरान कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने वेक्सीनेशन कार्य का विस्तार से रिव्यू किया था और आवश्यक दिशा-निर्देश सीएमएचओ और सिविल सर्जन को दिये थे।
इसी कड़ी में मंगलवार को एसडीएम बलबीर रमन, सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा और तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव ने नवीन प्रस्तावित टीकाकरण केन्द्रों का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थायें देखीं। अधिकारियों द्वारा रेल्वे चिकित्सालय, ऑर्डिनेन्स फैक्ट्री चिकित्सालय और कैल्रीज के अस्पतालों का भी विजिट किया गया।

सिविल सर्जन डॉ. वर्मा ने बताया कि तीनों ही स्थानों पर टीकाकरण के हिसाब से व्यवस्थायें दुरुस्त हैं। शीघ्र ही शहर के तीनों चिकित्सालयों में भी कोविड-19 का वेक्सीनेशन की प्रक्रिया प्रारंभ की जायेगी।
रेल्वे चिकित्सालय के स्टाफ को ट्रेनिंग भी दी जा चुकी है। अन्य दो अस्पतालों के स्टाफ को भी कोविड-19 वेक्सीनेशन का प्रशिक्षण दिया जायेगा। यह व्यवस्था सुनिश्चित होने के बाद जिला अस्पताल में वेक्सीनेशन के कार्य का दबाव कम होगा और शहरवासियों को भी सुगमता होगी।

