बाल संरक्षण सप्ताह अंतर्गत विकासखण्ड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

बाल संरक्षण सप्ताह अंतर्गत विकासखण्ड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन          बाल संरक्षण सप्ताह अंतर्गत विकासखण्ड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

विजयराघवगढ़। महिला एव बाल विकास परियोजना कार्यालय द्वारा बाल संरक्षण सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन जनपद पंचायत सभागृह में किया गया।कार्यक्रम में मंचासीन मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष गंगाराम चौधरी थाना प्रभारी अशोक अंबोरे, प0 जागेश्वर प्रसाद मिश्र,परियोजना अधिकारी सन्तोष अग्रवाल रहे जनपद अध्यक्ष श्री चौधरी द्वारा पास्को एक्ट की जानकारी दी गई
थाना प्रभारी श्री अंबोरे द्वारा महिलाओं को बाल संरक्षण अधिनियम घरेलू हिंसा, पास्को एक्ट,बालश्रम,शासन की हेल्प लाईन,अपराधों में पुलिस के नियमकी जानकारी एवं विभाग के अधिकारियों की नियुक्ति की जानकारी प्रदान की गई। पर्यवेक्षक श्री मति मनोरमा श्रीवास्तव द्वारा द्वारा बाल संरक्षण के बारे में विस्तार से बताया गया। रामावतार बर्मा द्वारा गुड टच बेड टच के बारे में बताया गया कार्यक्रम का कुशल संचालन सन्तोष अग्रवाल द्वारा किया गया।कार्यक्रम में श्री मति किरण सराफओमी गुप्ता, प्रीति उपाध्याय, सुमन पटेल, मीना तिवारी कलावती गौतम, स्वेता गोस्वामी, नंदा बैरागी, दिलीप पारासर, सतेंद्र सोनी, आगनबाड़ी कार्यकर्ताओ व, किशोरी बालिकाओ की उपस्थित रही।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें