समर्थन मूल्य खरीदी केंद्रों से धान का नहीं हो रहा उठाव

समर्थन मूल्य खरीदी केंद्रों से धान का नहीं हो रहा उठाव Paddy not taking off from support price purchase centers
विजयराघवगढ़। तहसील क्षेत्र के समर्थन मूल्य धान खरीदी केंद्रों में अधिकारियों की बेपरवाही से कृषकों की समस्याएं दिन प्रति बढ़ती जा रही है। विजयराघवगढ़ एवं सिंनगौड़ी धान खरीदी केंद्रों में लगभग 30 से 35 हजार क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है। इसमें केवल हॉट्स 10000 क्विंटल धान का परिधान हुआ है शेष धान बेमौसम बरसात में खराब हो रही है जिसमें उठाव ना होने कारण लगभग एक ट्रक विजयराघवगढ़ इसी तरह लगभग 2: ट्रक सिनगोड़ी में धान खराब हो चुकी है जिसका कारण समय पर प्ररिधान ना होना है । वाहन की कमी से धान का उठाव न होने के कारण तमाम कृषको का नुकसान व परेशानी हो रही है इतना ही नहीं खरीदी केंद्र में रखी धान खराब मौसम और नमी के कारण खरीदी और उठाव प्रक्रिया में विलंब भी हो रहा है । क्षेत्रीय कृषकों की मांग है कि शासन द्वारा उठाव प्रक्रिया को गति प्रदान की जाए ताकि कृषकों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें