मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रोपा चम्पा का पौधा

( भोपाल )

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट उद्यान में चम्पा का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस वर्ष नर्मदा जयंती पर प्रतिदिन एक पौधा लगाने का संकल्प लिया था और वे प्रतिदिन एक पौधा लगा रहे है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि चम्पा का पौधा शुभ माना गया है। पौध-रोपण और पर्यावरण संरक्षण का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

चम्पा के पौधे का महत्व

चम्पा के फूल सुगन्धित होते हैं। यह एक जड़ी -बूटी भी है। आयुर्वेद के अनुसार, चम्पा के औषधीय गुण से सिर दर्द, कान दर्द, आँखों की बीमारियों में लाभ होता है। पथरी और बुखार में भी चम्पा उपयोगी है। भारत में पूर्वी हिमालय पर चम्पा के पौधे बहुतायत में पाए जाते हैं। चम्पा का उपयोग सजावटी पौधे के रूप में भी किया जाता है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें