कटनी जिले में प्रभावशील कोरोना कर्फ्यू का कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा

शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर अमले को मुस्तैदी से काम करने के दिये निर्देश

कटनी – बढ़ते कोविड-19 संक्रमण के कारण शुक्रवार 9 अप्रैल से जिले में लगाये गये कोरोना कर्फ्यू की व्यवस्थाओं का जायजा कलेक्टर प्रियंक मिश्रा और पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने लिया। दोनो ही वरिष्ठ अधिकारी शुक्रवार की रात शहर के निरीक्षण पर निकले। इस दौरान उन्होने पुलिस और प्रशासन के अमले को मुस्तैदी से काम करने के निर्देश दिये। साथ ही स्पष्ट तौर पर लॉकडाउन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये निर्देशित किया।

अपने विजिट में कलेकटर और एसपी माधवनगर, मिशन चौक, चाण्डक चौक, पन्ना मोड़, पन्ना तिराहा, गर्ग चौराहा, बस स्टेण्ड और दिलबहार चौक पहुंचकर लॉकडाउन का जायजा लिया। दोनो ही अधिकारी कटनी रेल्वे स्टेशन भी पहुंचे, जहां उन्होने प्लेटफॉर्म का विजिट करते हुये स्टेशन परिसर की व्यवस्थायें भी देखीं।

निरीक्षण के दौरान अनावश्यक रुप से बाहर घूमने वालों पर कार्यवाही के निर्देश भी कलेक्टर और एसपी ने दिये। मिशन चौक पर दोनो ही अधिकारियों ने एैसे लोगों को चलित कोविड जेल में प्रतीकात्मक रुप से रखा।

पन्ना तिराहे पर स्थापित किये गये चैकपोस्ट का निरीक्षण भी अपने विजिट में कलेक्टर और एसपी ने किया। उन्होने चैकपोस्ट में तैनात अमले को लॉकडाउन के दौरान की जाने वाली गतिविधियों के संबंध में विस्तार से बताया। विजिट के दौरान अपर कलेक्टर जगदीश चन्द्र गोमे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा, नगर निगम आयुक्त सतेन्द्र धाकरे, एसडीएम बलबीर रमन, सीएसपी शशिकांत शुक्ला सहित संबंधित तहसीलदार, संबंधित थानों के प्रभारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें